टॉप 100 ओजोन परत से संबंधित प्रश्न | free geography question 2021


टॉप 100 ओजोन परत से संबंधित प्रश्न | free geography question 2021

ओजोन परत – धरती से 15 से 40 Km ऊपर वायुमंडल में ओजोन अणुओं की एक पतली चादर है, जिसे ओजोन परत कहते हैं, इस चादर ने हमारी पूरी पृथ्वी को आवरण प्रदान किया हुआ है

ओज़ोन परत मुख्यतः समताप मंडल (स्ट्रैटोस्फियर) के निचले भाग में पृथ्वी की सतह के ऊपर लगभग 10 किमी से 50 किमी की दूरी तक स्थित है, यद्यपि इसकी मोटाई मौसम और भौगोलिक दृष्टि से बदलती रहती है

दुसरे सब्दो में ओज़ोन परत -- ओज़ोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत है जिसमें ओजोन गैस की सघनता अपेक्षाकृत अधिक होती है, ओज़ोन परत के कारण ही धरती पर जीवन संभव है, यह परत सूर्य के उच्च आवृत्ति के पराबैंगनी प्रकाश की 93-99 % मात्रा अवशोषित कर लेती है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिये हानिकारक है, पृथ्वी के वायुमंडल का 91% से अधिक ओज़ोन यहां मौजूद है


ओजोन परत के लाभ -- जब सूर्य की किरणें ओजोन परत में से होकर गुजरती हैं, तो ओजोन अणु तमाम नुकसान पहुंचाने वाले पैराबैंगनी विकिरण को रोक लेते हैं यदि यह विकिरण धरती पर पहुंच जाये तो मनुष्यों सहित सभी जीवों को हानि पहुंचाएगा

01. हवाई जहाज प्रायः किस परत में उड़ते हैं? – समताप मंडल

02. सामान्य वायुदाब पाया जाता है? – सागरतल पर

03. समुंदर तल पर औसत वायुदाब कितना होता है? – 1013.25 मिली बार

04. शांत पेटी किस रेखा के दोनों ओर पाई जाती हैं? – भूमध्य रेखा

05. वायुमंडल की किस परत से पृथ्वी के द्वारा भेजी गई रेडियो तरंगे वापस पृथ्वी पर लौट आती है? – आयन मंडल

06. वायुमंडल का सर्वाधिक स्थाई तत्व है? – जलवाष्प

07. वायुदाब प्रायः सर्वाधिक होता है जब वायु होती है? – ठंडी तथा शुष्क

08. वायु दबाव में अचानक आने वाली कमी निम्न में से किसका सूचक होती है? – तूफानी मौसम


09. वातावरण में सबसे ज्यादा ओजोन का सकेन्द्रं कहां होता है? – समताप मंडल

10. वर्ष 2005 में ओजोन परत में बन रहे सुराख का आकार कितना हो चुका था? – 10 दिसम्बर 2005 को ओजोन छिद्र का आकार 38.61 लाख वर्ग मील हो चुका था।

11. मेघ गर्जन वायुमंडल की किस परत में होता है? – क्षोभ मंडल

12. पृथ्वी के वायुमंडल का कितना प्रतिशत भाग 29 किलोमीटर की ऊंचाई तक पाया जाता है? – 97%

13. पृथ्वी के ऊपर मौजूद वायुमंडलीय परतों की संख्या है? – 5

14. ग्लोब पर दाब कटिबंधो की संख्या कितनी है? – 7

15. क्षोभ मंडल की धरातल से औसत ऊंचाई लगभग कितनी है? – 14 किलोमीटर

16. कौन सी गैस वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित है? – नाइट्रोजन

17. कौन सी गैस ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए उत्तरदायी हैं? – कार्बन डाइऑक्साइड

18. किस मौसम में ओजोन छिद्र सबसे बड़ा दिखाई देता है? – बंसत ऋतु में


19. किस ऋतु में सो मंडल की ऊंचाई में वृद्धि हो जाती है? – ग्रीष्म ऋतु

20. किस उपग्रह ने ओजोन छिद्र की उपस्थिति दर्ज की थी? – निम्बस- 7

21. ओजोन संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है? -- 16 सितम्बर को।

22. ओजोन संकट पर विचार के लिए पहली बैठक कब हुई? – सन् 1985 में वियना में

23. ओजोन परत पृथ्वी से ऊंचाई पर है? – 20 किलोमीटर

24. ओजोन परत पाई जाती हैं? – समताप मंडल

25. ओजोन परत को किस चीज से क्षति पहुंच रही है? – क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैसों के बढ़ते प्रभाव से ओजोन परत क्षतिग्रस्त हो रही है, जिसके भंयकर परिणाम होंगे

26. ओजोन परत के क्षतिग्रस्त होने की प्रथम जानकारी किसने दी? – एफ.एम. रोलैंड ने जो यू.एस.ए. के रहने वाले हैं

27. ओजोन परत का क्षय कहां से हो रहा है? – दक्षिणी ध्रुव से

28. ऐसी गैस का नाम बताएं जो जीवन के लिए उपयोगी भी है और हानि कारक भी है? – ओजोन, ओजोन परत स्ट्रेटो स्फियर में जीवन को सौर विकिरणों से बचाती है मगर पृथ्वी तल के पास का ओजोन जीवन के लिए हानिकारक है



No comments:

Post a Comment