भारत की सर्वाधिक महत्वपूर्ण मिट्टी प्रश्न उत्तर | भारत की मिट्टी Quiz | सभी मृदा के प्रकार


भारत की सर्वाधिक महत्वपूर्ण मिट्टी प्रश्न उत्तर | भारत की मिट्टी Quiz

मृदा (मिट्टी) -- पृथ्वी के ऊपरी सतह पर मोटे और बारीक कार्बनिक तथा अकार्बनिक मिश्रित कणों को मृदा कहते हैं, ऊपरी सतह से मृदा हटाने पर प्राय: चट्टान (शैल) पाई जाती है, कभी कभी थोड़ी गहराई पर ही चट्टान मिल जाती है

मृदा विज्ञान (Pedology) -- मृदा विज्ञान भौतिक भूगोल की एक प्रमुख शाखा है जिसमें मृदा के निर्माण, उसकी विशेषताओं एवं धरातल पर उसके वितरण का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता हैं


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने वर्ष 1953 मे अखिल भारतीय भूमि उपयोग तथा मृदा सर्वेक्षण संगठन की स्थापना की, जिसने वर्ष 1986 मे भारतीय मिट्टी को 8 प्रमुख तथा 27 गौण प्रकार की मिट्टियों मे बाँटा गया है

सभी मृदा के प्रकार (All types of soil)

8 प्रकार की मिट्टियाँ पायी जाती है

• जलोढ़ मिट्टी

• काली मिट्टी

• शुष्क एवं मरुस्थलीय मिट्टी

• वन एवं पर्वतीय मिट्टी

• लैटेराइट मिट्टी

• लाल एवं पीली मिट्टी

• लवणीय एवं क्षारीय मिट्टी


• पीट एवं दलदल युक्त मिट्टी

भारत की मिट्टियाँ से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

01. लैटराइट मिट्टी सबसे अधिक कहाँ पायी जाती है? – मालाबार तटीय प्रदेशों में

02. लैटराइट मिट्टी को अन्य किस नाम से जानते हैं? – मुखरैला मिट्टी

03. लैटराइट मिट्टी के निर्माण में उत्तरदायी कौन है? – अप क्षालन एवं केशिका क्रिया

04. लावा के प्रवाह से किस मिट्टी का निर्माण होता है? – काली मिट्टी

05. लाल मिट्टी का ‘लाल रंग’ किसके कारण होता है? – लौह ऑक्साइड के कारण

06. रेगुड़ मिट्टी सबसे अधिक किस राज्य में पायी जाती है? – महाराष्ट्र में

07. मृदा अपरदन को कैसे रोका जा सकता है? – वन रोपण द्वारा

08. मिट्टी के अध्ययन को क्या कहा जाता है? – मृदा विज्ञान

09. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने मिट्टी को कितने वर्गों में बाँटा है? – 8 वर्गों में

10. भारत में लाला मिट्टी का विस्तार सबसे अधिक कहाँ है? – आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु


11. भारत में कितने प्रकार की मिट्टी पायी जाती हैं? – 8

12. भारत के समस्त स्थल भाग के कितने % भाग में जलोढ़ मिट्टी है? – 24%

13. भारत के किस राज्य में अंतर्देशीय लवणीय आर्द्र भूमि है? – राजस्थान में

14. भारत के उत्तरी मैदानों में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है? – जलोढ़ मिट्टी

15. भारत की सबसे महत्वपूर्ण मिट्टी कौन-सी है? – जलोढ़ मिट्टी

16. पुरानी जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – बांगर

17. नवीन जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – खादर मिट्टी

18. धान की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी उपयुक्त होती है? – दोमट मिट्टी

19. चाय की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन-सी है? – लैटराइट मिट्टी

20. ग्रेनाइट और नाइस चट्टानों के द्वारा किस मिट्टी का निर्माण होता है? – लाल मिट्टी का


21. गंगा में जलोढ़ मिट्टी भूमि की सतह से कितने नीचे तक पाई जाती है? – 600 मीटर

22. कौन-सी मिट्टी सूख जाने पर कठोर एवं गीली होने पर दही की तरह लिपलिपी हो जाती है? – लैटराइट मिट्टी

23. कौन-सी मिट्टी जैव पदार्थों से भरपूर होती है? – काली मिट्टी

24. किसी देश की कृषि का मुख्य आधार क्या होता है? – उस देश की मिट्टी

25. किस मिट्टी में लोहे और एल्युमीनियम के कण पाये जाते है? – लैटराइट मिट्टी में

26. किस मिट्टी में पोटाश की मात्रा सबसे अधिक होती है? – जलोढ़ मिट्टी में

27. किस मिट्टी में कृषि के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती हैं? – काली मिट्टी

28. किस मिट्टी में आयरन व सिलिका सबसे अधिक पाया जाता है? – लैटराइट मिट्टी

29. किस मिट्टी का प्रायद्वीपीय भारत में सर्वाधिक क्षेत्र है? – काली मिट्टी

30. किस मिट्टी का निर्माण बैसाल्ट चट्टानों के विखंडन से होता हैं? – काली मिट्टी


31. किस प्रकार की म्टिटी में कार्बनिक पदार्थों की अधिकता होती है? – काली मिट्टी में

32. किस प्रकार की मिट्टी में सबसे कम उर्वरक की आवश्यकता होती है? – जलोढ़ मिट्टी में

33. किस प्रकार की मिट्टी में जिप्सम का प्रयोग करके उसे उपजाऊ बनाया जाता है? – अम्लीय मिट्टी को

34. काली मिट्टी किस फसल के लिए सबसे अधिक उपयोगी है? – कपास

35. काली मिट्टी का दूसरा नाम क्या है? – रेगुर मिट्टी

36. काली कपासी मिट्टी को किस नाम से जाना जाता है? – रेगुड़ मिट्टी


No comments:

Post a Comment