अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा/समय रेखा से प्रश्न उत्तर (International Date Line Answer)


अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा/समय रेखा से प्रश्न उत्तर (International Date Line Answer)

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा -- अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशान्त महासागर के बीचों-बीच 180 डिग्री याम्योत्तर पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई एक काल्पनिक रेखा है, इस रेखा पर तिथि का परिवर्तन होता है

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण 1884 में वाशिंगटन में संपन्न एक सम्मेलन में किया गया, जब कोई जलयान पश्चिम दिशा में यात्रा करता है, तो उसकी तिथि में एक दिन जोड़ दिया जाता हैं और यदि वह पूर्व की ओर यात्रा करता हैं तो एक दिन घटा दिया जाता हैं


एक देश के विभिन्न भागों या द्वीपों का समय एक समान या सही रखने के लिए इस रेखा को आर्कटिक महासागर में 75 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर महाद्वीप से बचने के लिए पूर्व की ओर मोड़ बेरिंग जल सन्धि से निकाली गई, बेरिंग सागर में यह पाश्चिम की ओर मोड़ी गई हैं, फिजी द्वीप समूह तथा न्यूजीलैण्ड को दूर रखनें के लिए यह दक्षिण प्रशान्त महासागर में यह पूर्व की ओर मुड़ती है

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा व समय (International Date Line and Time)

01. यदि दो स्थानों के बीच समय में अंतर 2 घंटे 20 मिनट है तो देशांतर में अंतर कितना होगा? – 35 डिग्री

02. यदि ग्रीनविच पर रात्रि के 12:00 बजे हैं तो 30 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित काहिरा के क्या समय होगा? – 2:00 बजे रात्रि

03. यदि किसी स्थान का स्थानीय मानक समय ग्रीनविच समय से 12 घंटे आगे हैं तो वह स्थान कहां स्थित होगा? – 180 डिग्री E

04. यदि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर दिन के 12:00 बजे हो तो उस समय भारत का मानक समय क्या होगा? – 5:30 शाम

05. भारत में सर्वाधिक पूर्व एवं पश्चिम में स्थित स्थानों की स्थानीय समय में कितना का अंतर है? – 2 घंटा

06. भारत का प्रमाणित समय किस स्थान से निश्चित किया जाता है? – इलाहाबाद

07. पृथ्वी पर 2 स्थानों की स्थिति के अनु दैधर्य का अंतर 15 डिग्री है स्थानीय समय में कितना का अंतर होगा? – 1 घंटा

08. पृथ्वी को कितने समय कटिबंधो में बांटा जा सकता है? – 24


09. निम्नलिखित में से किस स्थान का प्रमाणिक समय एवं स्थानीय समय लगभग एक समान है? – नैनी

10. दो शहरो, शहर A (30 डिग्री N 60 E ) और शहर B ( 30 डिग्री N 80 E) डिग्री के बीच कालान्तर? – 80 मिनट होगा

11. जब ग्रीनविच मैं मध्याह्न है एक जगह का स्थानीय समय 5:00 साय है निम्नाकिंत में से वह कौन सा याम्योत्तर है जिस पर उपयुक्त जगह अवस्थित है? – 75 डिग्री पूर्व

12. ग्रीनविच से 180 डिग्री काल्पनिक रेखा क्या कहलाती है? – अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा

13. ग्रीनविच पर समय मध्य 12:00 बजे है 50 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित एक स्थान पर समय क्या होगा? – साय 3:20 बजे

14. किसी एक क्षण निम्नलिखित नगरों में से किस एक में घड़ी का समय अन्य 3 नगरों की घड़ी के समयो के समान नहीं होता है? – अदिश

15. एक देशांतर को पार करने में दो स्थानों के स्थानीय समय के बीच क्या अंतर होता है? – 4 मिनट

16. उत्तर प्रशांत महासागर में अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के विचलन का कारण है? – क्यूराइल दीप समूह

17. अंतर्राष्ट्रीय दिनांक रेखा कहां से होकर गुजरती है? – 180 डिग्री

18. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा की स्थिति निम्न में से किसके निकटतम है? – 180 डिग्री पूर्व एवं पश्चिम देशांतर


19. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहलाती है? – 180 डिग्री देशांतर

20. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा 180 डिग्री देशांतर से कितनी बार विचलित होती हैं? – 4
 

No comments:

Post a Comment