प्राचीन भारत - पल्लव वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर (Questions related to Pallava Dynasty)


प्राचीन भारत - पल्लव वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर (Questions related to Pallava Dynasty)

प्राचीन भारत - दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश

01. सिंहविष्णु ने अपनी राजधानी कहाँ बनाया? – कांची

02. सिंहविष्णु के दरबार में रहने वाले लेखक नाम क्या था? – भारवि

03. सिंहविष्णु किस धर्म को मानता था? – वैष्णव धर्म

04. वैकुण्ठ पेरुमाल मंदिर और कांची के मुक्तेश्वर मंदिर का निर्माण किसने कराया था? – नन्दिवर्मन ll

05. महेन्द्रवर्मन किस धर्म का अनुयायी था? – जैन धर्म

06. मत्तविलास प्रहसन की रचना किसने की थी? – महेन्द्रवर्मन

07. प्रसिद्ध वैष्णव संत तिरूमंगई अलवर किसके समकालीन के थे? – नन्दिवर्मन ll

08. पल्लवों के समय में ज्ञान और शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र कहाँ था? – कांची

09. पल्लव वंश का संस्थापक कौन था? – सिंहविष्णु


10. पल्लव वंश का अंतिम राजा कौन था? – अपराजित

11. न्याय-भाष्य की रचना किस पंडित ने की थी? – वात्सायन

12. नरसिंह वर्मन प्रथम ने किसे हरा कर महामल्ल और वातापीकोंडा की उपाधियाँ धारण की थी? – पुलकेशिन ll

13. किस राजा ने राजसिंह, शंकरभक्त और आगमप्रिय की उपाधियाँ धारण की थी? – नरसिंह वर्मन ll

14. कांची का कैलाशनाथ मंदिर और सप्त पगोड़ा के शोर मंदिर किसके शासन काल में बने थे? – पल्लव

15. कांची का कैलाशनाथ मंदिर और महाबलिपुरम् मंदिर का निर्माण किसने कराया था? – नरसिंह वर्मन ll

16. आदित्य प्रथम कहाँ का राजा था? – चोल राजा

17. अवनिसिंह किसको कहा जाता है? – सिंहविष्णु

18. अपराजित को किसने पराजित किया था? – आदित्य प्रथम

19. अपराजित का शासनकाल क्या है? – 879 ई० – 897 ई०

20. ‘किरातार्जुनियम’ के लेखक का नाम क्या है? – भारवि


No comments:

Post a Comment