त्वरण का क्या है? | त्वरण का SI मात्रक | त्वरण कितने प्रकार के होते हैं?


01. त्वरण का क्या है?
उत्तर- किसी वस्तु का त्वरण वेग-परिवर्तन के समानुपाती तथा समयान्तराल के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
त्वरण = वेग-परिवर्तन/समयान्तराल (a = v-u/t)
जहां:- u – किसी वस्तु का प्रारम्भिक या शुरूआती वेग, v – किसी वस्तु का अंतिम वेग & t – समय


02. त्वरण का SI मात्रक क्या होता है?
उत्तर- इसका SI मात्रक मीटर/वर्ग सेकण्ड होता है और सी.जी.एस. पद्धति में सेमी/वर्ग सेकण्ड होता है

03. त्वरण कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- यह निम्न प्रकार के होते हैं

i. एकसमान त्वरण
यदि किसी वस्तु के वेग में समान समयान्तरालों में समान वेग परिवर्तन हो रहा हो, तो वस्तु का त्वरण एकसमान त्वरण (Uniform Acceleration) कहलाता है।

ii. असमान त्वरण
यदि किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन एकसमान समयान्तरालों के लिए अलग-अलग हो, तो वस्तु का त्वरण असमान त्वरण (Non-uniform Acceleration) कहलाता है।

iii. ऋणात्मक और धनात्मक त्वरण
यदि किसी वस्तु का परिमाण समय के साथ घटता है, तो उसे वस्तु का ऋणात्मक त्वरण कहते हैं। और जब किसी वस्तु का परिमाण समय के साथ बढ़ता है, तो उसे वस्तु का धनात्मक त्वरण कहते हैं।

04. मंदन त्वरण क्या हैं? 
उत्तर- मंदन त्वरण ऋणात्मक त्वरण को कहते हैं

05. किसी पिंड का त्वरण कब शून्य होता है
उत्तर- जब पिंड का प्रारम्भिक तथा अंतिम वेग बराबर हो, तब उस समय पिंड में उत्पन्न त्वरण शून्य होता है


No comments:

Post a Comment