भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम - ISRO, शुरुआत, कल्पना चावला


भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम - ISRO, शुरुआत, कल्पना चावला


01. ISRO का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- हिन्दी - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 
अंग्रेज़ी - Indian Space Research Organisation

भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय बंगलौर में है। इस संस्थान में लगभग सत्रह हजार कर्मचारी एवं वैज्ञानिक कार्यरत हैं।

02. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम (ISRO) के जनक कौन थे?
उत्तर- भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम डॉ विक्रम साराभाई की संकल्पना है, जिन्हें भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम का जनक कहा गया है। वे वैज्ञानिक कल्पना एवं राष्ट्र-नायक के रूप में जाने गए। वर्तमान प्रारूप में इस कार्यक्रम की कमान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के हाथों में है।

03. NASA का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- अंग्रेज़ी - नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन
हिन्दी - राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन

NASA संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस करते हैं

04. क्या भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम मजबूत हो रहा है?
उत्तर- जी हां, अभी कुछ ही दिनों में भारत अपना chandrayaan-2 लॉन्च करने वाला है यह सिद्ध करता है कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम मजबूत हो रहा है तथा अभी कुछ ही दिनों पहले भारत ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल का परीक्षण किया।

05. अंतरिक्ष तकनीक क्या है?
उत्तर- संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष सम्बधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन की स्थापना 15 अगस्त 1969 में की गयी थी।

06. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर- भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरूआत नवम्बर 1963 में तिरूवनंतपुरम स्थित सेंट मेरी मैकडेलेन चर्च के एक कमरें में हुई थी।

07. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन की स्थापना 15 अगस्त 1969 में की गयी थी

08. भारत का पहला रॉकेट कौन सा है?
उत्तर- भारत में बना पहला रॉकेट रोहिणी-75 था जिसे 20 नवंबर 1967 को लॉन्च किया गया था. इमेज कैप्शन, आर्यभट्ट भारत का पहला उपग्रह था

09. भारत का चंद्रमा के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम किस नाम से है ?
उत्तर- भारत का चंद्रमा के लिये अंतरिक्ष कार्यक्रम का नाम चन्द्रयान 2 (जीएसएलवी मार्क -3 एम 1 बाहुबली ) है । इसके पहले चन्द्रयान -1 था मिशन। और जहा से चन्द्रयान 1 ने यात्रा समाप्त करी थी ।वही से चन्द्रयान 2 अपनी यात्रा सुरु करेगा।

10. अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम का नाम किस यूनानी देवी के नाम पर रखा गया है?
उत्तर- अर्टेमिस, जो प्राचीन यूनान में चाँद की देवी थी, उनके नाम पर अमेरिका के चन्द्र अभियान का नाम रखा गया है । ये अपोलो देवता की जुड़वां बहनें थीं
इस अभियान की विशेषता है कि पहले महिला फिर पुरुष को चाँद की सतह पर उतारा जाएगा ।

11. अंतरिक्ष में जाने वाली विश्व की पहली महिला कौन थी?
उत्तर- कल्पना चावला
कल्पना की बचपन से ही अंतरिक्ष में घूमने की इच्छा थी। कल्पना कभी भी किसी भी काम को करने में आलस नहीं करती थी और न ही असफलता से घबराती थी। कल्पना चावला ने प्रारंभिक शिक्षा टैगोर पब्लिक स्कूल करनाल से प्राप्त की।

12. अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म कब हुआ?
उत्तर- 1 जुलाई 1961

13. कल्पना चावला का निधन कैसे हुआ?
उत्तर- कल्पना चावला की मौत 1 फरवरी 2003 को अंतरिक्ष से वापस लौटते वक्त हुई थी. 41 साल की उम्र में अपनी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान हुआ था हादसा

14. भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री कौन थे?
उत्तर- राकेश शर्मा भारत के प्रथम और विश्व के 138वें अंतरिक्ष यात्री थे।

15. भारत के अंतरिक्ष केंद्र का नाम क्या है?
उत्तर- इसरो सैटेलाइट सेंटर (ISRO Satellite Centre – ISAC)
यह केंद्र बंगलौर में स्थित है

16. अंतरिक्ष में जाने वाले विश्व के पहले पुरुष कौन थे?
उत्तर- यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) (9 मार्च 1934 – 27 मार्च 1968), भूतपूर्व सोवियत संघ के हवाबाज़ और अंतरिक्ष यात्री थे। 12 अप्रैल, 1961 को अंतरिक्ष में जाने वाले वे प्रथम मानव थे।

अन्तरिक्ष की यात्रा करने के बाद गगारिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित व्यक्ति बन चुके थे और उन्हें कई तरह के पदक और खिताबों से सम्मानित किया गया था। उन खिताबों में से एक ख़िताब था हीरो ऑफ़ द सोवियत यूनियन (Hero of the Soviet Union) था। उन्होंने Vostok 1 नामक अन्तरिक्ष यान में अपनी यात्रा की थी।

No comments:

Post a Comment