नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की लिस्ट - List of winners of Nobel Prize 2021




नोबेल पुरस्कार 2021 | Nobel Prize 2021 - दुनिया-भर में सबसे सम्मानीय ये नोबेल पुरस्कार आमतौर पर भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान/ चिकित्सा, शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति/ व्यक्तियों के अमूल्य योगदान के लिए दिए जाते हैं


नोबेल पुरस्कार से सम्बंधित कुछ प्रश्न उत्तर - Question and Answer related to Nobel Prize

01. नोबेल पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसम्बर को किया जाता है

02. नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, चिकित्सा विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन के क्षेत्र में दिया जाता है

03. नोबेल फाउंडेशन का प्रारम्भ 29 जून, 1900 में हुआ, इसका उद्देश्य नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन करना है

04. नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड (बर्नहार्ड) नोबेल ने 1901 ई. में की थी

05. अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल का जन्म 1833 ई. में स्वीडन के शहर स्टॉकहोम में हुआ था, 9 वर्ष की आयु में वे अपने परिवार के साथ रूस चले गये

06. अल्फ्रेड नोबेल एक अविवाहित स्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे, जिसने 1866 ई. में डाइनामाइट की खोज किया था

07. पहले नोबेल पुरस्कार पाँच विषयों में कार्य करने के लिए दिए जाते थे अब यह शांति, साहित्य, भौतिकी, चिकित्सा विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन के क्षेत्र में दिया जाता है यानि कुल छह क्षेत्र में 


08. अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार स्वेरिजेश रिक्स बैंक, स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 1967 में आरम्भ किया गया

नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की लिस्ट - List of winners of Nobel Prize 2021

शोध क्षेत्र/ रिसर्च फील्ड

नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम

शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा

डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन

भौतिक विज्ञान

स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक

रसायन शास्त्र

बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन

साहित्य

अब्दुल रज़ाक गुर्नाह तंज़ानिया के नॉवेलिस्ट

शांति

मारिया रेस्सा और दमित्री मुराटॉव

आर्थिक विज्ञान

डेविड कार्ड, जोशुआ एन्ग्रिस्ट  और गुईडो इम्बेंस


भारत से नोबेल पुरस्कार विजेता की सूची - List of Nobel Laureates from India

व्यक्ति

क्षेत्र

वर्ष

योगदान

रवीन्द्रनाथ टैगोर

साहित्य

1913

साहित्यिक

सी० वी० रमन

भौतिक विज्ञान

1930

प्रकाश के प्रकीर्णन पर उनके कार्य तथा रमण प्रभाव की खोज के लिए

हर गोबिंद खुराना

चिकित्सा

1968

आनुवंशिक कोड की अपनी व्याख्या और प्रोटीन संश्लेषण में उनके कार्य के लिए

मदर टेरेसा

शांति

1979

मानवीय कार्य.

सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर

भौतिक विज्ञान

1983

सितारों की संरचना और विकास पर उनके सैद्धांतिक अध्ययन के लिए

अमर्त्य सेन

आर्थिक विज्ञान

1998

कल्याणकारी अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए

वेंकटरमन रामकृष्णन

रसायन

2009

राइबोसोम की संरचना और कार्यों के अध्ययन के लिए.

कैलाश सत्यार्थी

शांति

2014

बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ और सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार हेतु उनके संघर्ष के लिए.

अभिजीत बनर्जी

आर्थिक विज्ञान

2019

वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक योगदान के लिए.


No comments:

Post a Comment