जनगणना (census) क्या है? - साल 2011 की जनगणना पर आधरित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


जनगणना (census) क्या है?  - साल 2011 की जनगणना पर आधरित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

जनगणना क्या है? (What is census)
किसी देश अथवा किसी भी क्षेत्र में लोगों के बारे में विधिवत रूप से सूचना प्राप्त करना एवं उसे रेकार्ड करना जनगणना (Census) कहलाती है। यह एक निश्चित समान्तराल के बाद की जाती है और शासकीय आदेश के तहत की जाती है, भारत में प्रत्येक 10 वर्ष के अंतराल में जनगणना की जाती है 2011 की जनगणना 1872 के बाद से देश की 15वीं राष्ट्रीय जनगणना थी

भारत में सर्वप्रथम जनगणना 1972 में लॉर्ड मेयो के शासन काल में प्रारंभ की गई थी तत्पश्चात लॉर्ड रिपन के द्वारा यह जनगणना प्रत्येक 10 वर्ष के अंतराल में प्रारंभ की गई अतः अब प्रत्येक 10 वर्षों के अंतराल में जनगणना आयोग की स्थापना कर आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं


कुछ पॉइंट होने वाली जनगणना के बारे में (About the census to be held at some point)
•  देश में हर दस साल बाद जनगणना का काम 1872 से किया जा रहा है
• 2011 के बाद अगली जनगणना 2021 में होनी थी लेकिन 2021 में जनगणना नहीं हो पायी 
• इस बार की जनगणना देश की 16 वीं और आजादी के बाद की 8 वीं जनगणना होगी
• देश में जनगणना का काम हर दस साल बाद होता है d

साल 2011 जनगणना पर आधरित महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions Based on Census 2011)
01. 1951 के जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर कितनी थी? - 18.33%
02. 2011 के जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या में से पुरुष जनसंख्या कितनी है? - 62,31,21,843
03. 2011 के जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या कितनी थी? - 1,21,05,69,573 व्यक्ति
04. 2011 के जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में से महिला जनसंख्या कितनी है? - 58,74,47,730
05. किस साल को जनगणना का महाविभाजक साल कहा जाता हैं? - 1921 को


06. किस साल को जनगणना का लघुविभाजक साल कहा जाता हैं? - 1951 को
07. ग्रामीण लिंगानुपात (2011) - 949 महिलाएं
08. जनगणना का दायित्व केंद्र सरकार को किस आधार पर दिया गया है? - संविधान के अनुच्छेद-246 के द्वारा
09. जनगणना कितने वर्षों के बाद होती है? - हर 10 साल बाद
10. पहली बार जाति आधारित जनगणना कब की गयी थी? - 1931 में
11. पुरुष साक्षरता (2011) - 43,46,83,779 (80.9%)
12. भारत की पहली जनगणना कब और किसके द्वारा करवाईं गयी थी? - 1872 में लार्ड मेयो के द्वारा
13. भारत में नियमित जनगणना की शुरुआत कब और किसके द्वारा की गईं? - 1881 में लार्ड रिपन के द्वारा
14. भारत में लिंगानुपात (2011) - 943 महिलाएं
15. महिला साक्षारता (2011) - 32,88,14,738 (64.6%)
16. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है? - 11 जुलाई
17. शहरी लिंगानुपात (2011) - 929 महिलाएं
18. सबसे अग्रणी केंद्रशासित प्रदेश (साक्षरता की दृष्टि से) - लक्षद्वीप
19. सबसे अग्रणी राज्य (साक्षरता की दृष्टि से) - केरल
20. सबसे अधिक प्रजनन दर (2011) - बिहार (3.7)
21. सबसे कम प्रजनन दर वाला राज्य (2011)? - तमिलनाडु (1.7)
22. सबसे छोटा केंद्रशासित राज्य (जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से) - अंडमान निकोबार
23. सबसे छोटा राज्य (जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से) - अरुणाचल प्रदेश


24. सबसे पिछड़ा केंद्रशासित प्रदेश (साक्षरता की दृष्टि से) - दादरा व नगर हवेली
25. सबसे पिछड़ा राज्य (साक्षरता की दृष्टि से) - बिहार
26. सबसे बड़ा केंद्रशासित राज्य (जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से) - दिल्ली
27. सबसे बड़ा राज्य (जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से) - बिहार
28. सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला? - थाणे (महाराष्ट्र)
29. सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य? - उत्तर प्रदेश

No comments:

Post a Comment