top 50 से lok sabha से सबंधित प्रश्न | indian polity gk questions | best mcq for ssc & ralway exam


Top 50 से Lok Sabha से सबंधित प्रश्न | Indian Polity Gk Questions in Hindi

लोकसभा क्या हैं?
लोकसभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है।

01. 1971 की जनगणना के अनुसार लोकसभा में सीटों का आवंटन किस वर्ष तक यथावत रहेगा?
उत्तर- 2026 तक

02. अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है?
उत्तर- लोकसभा

03. अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष को क्या कहते हैं?
उत्तर- प्रोटेम स्पीकर

04. कितने दिनों तक अनुपस्थित रहने पर लोकसभा के सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है?
उत्तर- 2 माह या 60 दिन

05. किस अवस्था में संसद लोकसभा का कार्यकाल बढ़ा सकती है?
उत्तर- आपातकाल की स्थिति में


06. किस राज्य में सबसे अधिक लोकसभा सिटे है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश

07. किस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल एक-एक करके दो बार बढ़ाया गया?
उत्तर- 1976 में

08. किस विधेयक को केवल लोकसभा ही पारित करती है?
उत्तर- वित्त विधेयक

09. किस संविधान संशोधन द्वारा मत देने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की गई थी?
उत्तर- 61वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1989

10. किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है?
उत्तर- नियम समिति

11. जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते हैं?
उत्तर- लोकसभा

12. निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है?
उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष को

13. प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- राष्ट्रपति

14. बजट किसके द्वारा पारित किया जाता है?
उत्तर- लोकसभा द्वारा

15. भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर- मीरा कुमार

16. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर- जी. वी. मावलंकर


17. भारत के राष्ट्रपति किसकी अनुशंसा पर लोकसभा को भंग कर सकते हैं?
उत्तर- प्रधानमंत्री की सलाह पर

18. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है?
उत्तर- लद्दाख (जम्मू कश्मीर)

19. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा की संरचना की गई है?
उत्तर- अनुच्छेद 81

20. भारतीय संसद का निम्न सदन किसे कहा जाता है?
उत्तर- लोकसभा

21. भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष

22. मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी होती है?
उत्तर- लोकसभा के

23. राजनीतिक शब्दावली में ‘शून्यकाल’ का अर्थ क्या है?
उत्तर- प्रश्नोत्तर सत्र

24. राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने प्रतिनिधियों को लोकसभा में नामित कर सकता है?
उत्तर- 2

25. राष्ट्रमंडल अध्यक्षों के सम्मेलन का पदेन महासचिव कौन होता है?
उत्तर- लोकसभा महासचिव

26. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे देता है?
उत्तर- लोकसभा उपाध्यक्ष को

27. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है?
उत्तर- लोकसभा सदस्य

28. लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष से अधिक किस अवस्था में बढ़ाया जा सकता है?
उत्तर- जब राष्ट्रीय आपातकाल लागू हो

29. लोकसभा का जनक किसे माना जाता है?
उत्तर- जी. वी. मावलंकर


30. लोकसभा का सचिवालय किससे नियंत्रित होता है?
उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष

31. लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर- 25 वर्ष (राज्यसभा - 30 वर्ष)

32. लोकसभा का सामान्यत: कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर- 5 वर्ष

33. लोकसभा के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर- लोकसभा का वरिष्ठतम् सदस्य

34. लोकसभा के बैठक की अन्तिम तिथि तथा दूसरी बैठक की प्रथम तिथि के बीच कितने समय से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए?
उत्तर- 6 माह

35. लोकसभा के लिए प्रथम आम चुनाव कब हुआ था?
उत्तर- 1952

36. लोकसभा महासचिव की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- लोकसभा स्पीकर

37. लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
उत्तर- 47 सीटें

38. लोकसभा में अनुसूचित जातियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
उत्तर- 84 सीटें

39. लोकसभा में किस आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं?
उत्तर- जनसंख्या के आधार पर

40. लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है?
उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष

41. लोकसभा में कोरम (गणपूर्ति) पूरा करने के लिए कम-से-कम कितने सदस्यों की जरूरत होती है?
उत्तर- लोकसभा के कुल सदस्यों का 1/10 भाग

42. लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए सीटों का आवंटन किस वर्ष की जनगणना पर आधारित है?
उत्तर- 1971 की जनगणना पर

43. लोकसभा में वर्ष में कम से कम कितने सत्र जरूरी होते हैं?
उत्तर- वर्ष में दो बार

44. वर्तमान में लोक सभा का अध्यक्ष कौन है 2022?
उत्तर- श्री ओम बिरला

45. वित्तीय बिल कहाँ पास किया जा सकता है?
उत्तर- लोकसभा में

46. संविधान के अनुसार लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?
उत्तर- 552 (530 राज्य, 20 केंद्र शासित प्रदेश, 2 आंग्ल भारतीय)


47. संसद एक बार में लोकसभा के कार्यकाल में कितने समय के लिए वृद्धि कर सकती है?
उत्तर- 1 वर्ष के लिए

44. वर्तमान में लोकसभा में कितने सदस्य हैं?
उत्तर- 545 (530 राज्य, 13 केंद्र शासित प्रदेश, 2 आंग्ल भारतीय)





No comments:

Post a Comment