जल जीवन मिशन (JJM - Jal Jeevan Mission) क्या है? | Jal Jeevan Mission GK Question


जल जीवन मिशन (JJM - Jal Jeevan Mission) क्या है?
जल जीवन मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 में थी। यह मिशन भारत के सभी दूर-सुदूर गाँवों के हर घर तक शुद्ध पेय जल पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे 2024 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है


जल जीवन मिशन को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए केंद्र, राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश मिलकर काम करेंगे ताकि इसे लक्ष्य के अनुसार पूरा किया जा सके 

यह मिशन पेय जल को आम लोगों तक आसानी से पहुँचाने के साथ-साथ दीर्घ कालिक जल श्रोतों का निर्माण, जल संरक्षण, प्रदूषण रहित जल की पहचान, जल प्रबंधन आदि की कार्य योजना पर कार्य करता है

जल जीवन मिशन (JJM) से जुड़े कुछ एग्जाम के पेपर आधारित प्रश्न

01. जल जीवन मिशन कब शुरू हुआ था? 
उत्तर- 15 अगस्त 2019

02. जल जीवन मिशन किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है?
 उत्तर- जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti)

03. वर्तमान में जल शक्ति मंत्री कोन है? 
उत्तर- Gajendra Singh Shekhawat

04. जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रतिदिन कितने लीटर शुद्ध पीने के पानी आपूर्ति कराने की परिकल्पना है? 
उत्तर- 55 लीटर


05. जल जीवन मिशन का लक्ष्य किस वर्ष से किस वर्ष तक रखा गया है?
 उत्तर- वर्ष 2019 से 2024 तक

06. जल जीवन मिशन को पूरा करने वाला पहला भारतीय राज्य कोन बना है?
 उत्तर- गोवा

07. जल जीवन मिशन को पूरा करने वाला दूसरा भारतीय राज्य कोन बना है?
 उत्तर- तेलंगाना

08. जल जीवन मिशन को पूरा करने वाला पहला जिला कोन बना है? 
उत्तर- बुरहानपुर (Madhya Pradesh)

09. जल जीवन मिशन को पूरा करने वाला पहला Union territory (केन्द्र-शासित प्रदेश) कोन बना है?
 उत्तर- अडमान निकोबार (2021 में पूरा कर लिया)


10. केंद्रीय बजट 2022-23 के अनुसार जल जीवन मिशन में कितने करोड़ इन्वेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया है? 
उत्तर- 60000 Crore (3.8 करोड़ परिवारों को हर घर नल से कनेक्शन देने का लक्ष्य)

11. बजट 2022-23 किसने पेश किया है? 
उत्तर- श्रीमती निर्मला सीतारमण (केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री)

No comments:

Post a Comment