विश्व की प्रमुख वनस्पति से संबंधित प्रश्न | Plant Related GK Questions


वनस्पति (Vegetation Definition) क्या है?
वनस्पति शब्द का संकेत पेड़-पौधों की विभिन्न जातियों के समुच्चय की ओर होता है जो किसी विशिष्ट पर्यावरणिक वनस्पति या पारिस्थितिक ढांचे में एक-दूसरे के साहचर्य संबंध में पाया जाता है।

भारत में वनस्पति के निम्न प्रकार (Types of vegetation) पाये जाते है
(i) आर्द्र उष्णकटिबन्धीय सदाहरित एवं अर्द्ध सदाहरित वनस्पति
(ii) उष्णकटिबन्धीय आर्द्र पर्णपाती वनस्पति
(iii) उष्णकटिबन्धीय शुष्क वनस्पति
(iv) ज्वारीय वनस्पति
(v) पर्वतीय वनस्पति


विश्व की प्रमुख वनस्पति की सूची

वनस्पति

संबंधित क्षेत्र

क्रायोफाइट

टुण्ड्रा एवं शीत प्रधान क्षेत्रों की वनस्पति

जेरोफाइट

उष्णकटिबंधीय मरुस्थलीय क्षेत्रों की वनस्पति

ट्रोपोफाइट

उष्णकटिबंधीय जलवायु वाली घास एवं वनस्पति

मेसोफाइट

शीतोष्ण कटिबंध क्षेत्र की वन

लिथोफाइट

कड़ी चट्टानों में उगने वाली वनस्पति

हाइग्रोफाइट

दलदली एवं भूमध्य रेखीय उष्ण आर्द्रता वाली वनस्पति

हाइड्रोफाइट

जलप्लावित क्षेत्रों की वनस्पति

हैलोफाइट

नमकीन क्षेत्र में पायी जाने वाली वनस्पति


विश्व की प्रमुख वनस्पति से संबंधित प्रश्न

01. ‘वनस्पति विज्ञान’ के जनक कौन हैं? - थियोफ्रेस्टस

02. ‘विश्व का फेफड़ा’ किस क्षेत्र के वनों को कहा जाता है? - विषुवतीय क्षेत्रों के

03. अधिक आर्द्रता वाले क्षेत्रों या दलदली क्षेत्र की वनस्पतियां --------- के अन्तर्गत आती हैं? - हाइग्रोफाइट

04. अधिपादप वन कहाँ पाए जाते हैं? - विषुवतीय क्षेत्रों में

05. अमेजन नदी घाटी में विषुवतरेखीय उष्णार्द्र वन को क्या कहा जाता है? - सेल्वास


06. अयनवर्तीय वर्षा वन सर्वाधिक कहाँ पाए जाते हैं? - कांगो की घाटी में

07. अरस्तु ने समस्त जीवो को कितने समूह में बांटा था? - दो समूह में (जंतु समूह और वनस्पति समूह)

08. असंतृप्त वसा अम्ल किसमें पाया जाता है? - मछली के तेल एवं वनस्पति तेल में

09. आनुवांशिकता एवं विभिन्नता के बारे में जानकारी देने वाली वनस्पति विज्ञान की शाखा को कहते हैं? - आनुवंशिकी

10. आम का वनस्पतिक नाम क्या है? - मेनजीफेरा इंडिका

11. कर्क रेखा के निकट किस प्रकार के वन पाए जाते हैं? - उष्ण कटिबंधीय वन

12. कवक को किस वर्ग में रखा है? - वनस्पति वर्ग में

13. किन वनों में प्राणियों और पादपों की जातियों की अधिकता पाई जाती है? - उष्ण कटिबंधीय आर्द्र वनों में

14. किस प्रकार के वनस्पति ग्रीष्म ऋतु के आरंभ में पत्तियाँ गिरा देते हैं? - उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती (मानसूनी वन)

15. किस राज्य ने 19 अरब डॉलर के वनस्पति तेल आयत में कटौती के लिए पाम आयल पर दांव लगाया है? - तेलंगाना

16. किस वन को ‘बोरियल वन’ के नाम से जाना जाता है? - शंकुधारी वन

17. किस वन को जन्तुओं की दृष्टि से ‘प्राकृतिक प्राणी उद्यान’ कहा जाता है? - सवाना वन

18. कौनसी कोशिकांग केवल पादप कोशिका या वनस्पति कोशिका में स्थित होता है? - कोशिका भित्ति

19. कौनसी वनस्पति ‘बंगाल का आतंक’ के नाम से जानी जाती है? - जलकुंभी

20. कौनसे वन सबसे अधिक क्षेत्रफल पर है? - विषुवतीय वर्षा वन

21. खाना पकाने के तेल को किस प्रक्रिया द्वारा वनस्पति घी में परिवर्तित किया जा सकता है? - हाइड्रोजनीकरण

22. जीवद्रव्य के पृथक्करण एवं संयोजन से सम्बन्धित वनस्पति विज्ञान की शाखा कहलाती है? - टिशु कल्चर

23. जीवाश्म वनस्पति विज्ञान में अध्ययन किया जाता है? - जीवाश्मों का

24. टुंड्रा वनस्पति का सबसे अधिक विस्तार कहाँ पाया जाता है? - उत्तरी अमेरिका

25. टैगावन सबसे अधिक कहाँ पाये जाते हैं? - साइबेरिया


26. डेल वर्जिया जाति किस से संबंधित है? - शीशम से

27. नमकीन क्षेत्र में होने वाली वनस्पतियों को क्या कहते है? - हैलोफाइट।

28. प्राकृतिक वनस्पति का सबसे विकसित क्षेत्र कौन-सा है? - पतझड़ वन

29. बायोडीजल बनाने में किस वनस्पति का उपयोग होता है? - रतनजोत

30. भारत के किस वैज्ञानिक को भारतीय जीवाशम वनस्पति विज्ञान का जनक कहते हैं? - प्रो. बीरबल साहनी

31. मरूस्थलीय क्षेत्र में उगने वाली वनस्पतियों को ----------- कहते हैं? - जीरोफाइट

32. मलेरिया की दवा कुनैन किस वृक्ष से प्राप्त की जाती है? - सिनकोना

33. मालाबार क्षेत्र में किस प्रकार की वनस्पति मिलती है? - वर्षा वन

34. मुलायम लकड़ी के कोणधारी वन कहाँ वन पाए जाते हैं? - 50° उत्तर से 70° उत्तर से

35. मोंटाना वन कहाँ पाए जाते हैं? - एंडीज पर्वत की पूर्वी ढाल पर

36. यदि पृथ्वी पर पायी जाने वाली वनस्पतियाँ समाप्त हो जाएँ, तो किस गैस की कमी होगी? - ऑक्सीजन

37. वनस्पति जनित वस्तु के कार्बनीकरण से प्राप्त होता है? - कोयला

38. वनस्पति तेल जैसे बिनौला, सोयाबीन तथा सलाद व अल्फाल्फा की पतियों से कौन-सा विटामिन प्रचुरता से प्राप्त होता है? - विटामिन E

39. वनस्पति तेलों से कृत्रिम घी बनाने में उत्प्रेरक का कार्य कौन करता है? - निकेल

40. वनस्पति विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत कवकों का अध्ययन किया जाता है? - माइकोलॉजी

41. वनस्पति विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत वृक्षों की आयु का अध्ययन करते हैं? - द्रुमकालानुक्रमण

42. वनस्पति विज्ञान की किस शाखा में अच्छी नस्लो तथा अच्छे बीजों का अध्ययन करते हैं? - पादप प्रजनन विज्ञान

43. वनस्पति विज्ञान की किस शाखा में कोशिका संरचना का अध्ययन करते हैं? - कोशिका-विज्ञान

44. वनस्पति विज्ञान की किस शाखा में वनों के विकास का अध्ययन करते हैं? - वनवर्धन में

45. वनस्पति विज्ञान की किस शाखा में सब्जियां प्रदान करने वाले पौधों का अध्ययन करते हैं? - ओलरीकल्चर


46. वनस्पति विज्ञान की वह कौन सी शाखा जिसमें सजीव क्रियाओं तथा कार्य का अध्ययन किया जाता है? - कार्यिकी या फिजियालोजी

47. वनस्पति विज्ञान की वह शाखा जिसमें मिट्टी का अध्ययन करते हैं वह क्या है? - मिट्टी विज्ञान

48. 'वनस्पति विज्ञान' के जनक कौन हैं? - थियोफ्रेस्टस

49. वनस्पति विज्ञान के पिता किसको कहा है? - स्टीफेन होल्स

50. वनस्पति विज्ञान में अध्ययन किसके लिए करते हैं? - पादपों का सम्पूर्ण अध्ययन के लिए

51. वनस्पतियों एंव जीव-जंतुओं का जीवाशम किस प्रकार की चट्टानों में मिलता है? - अवसादी

52. वर्गीकरण का प्राकृतिक सिस्टम किस वनस्पति विज्ञानी के प्रस्तुत किया था? - जर्मन

53. विश्व के वन क्षेत्रों में किस वन के फैलाव की प्रतिशतता सबसे अधिक है? - उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन

54. विषुवत रेखीय वनों को ब्राजील में किस नाम से जाना जाता है? - सेल्वास

55. वैज्ञानिक डा॰ एम॰एस॰ स्वामीनाथन --------- रसायन शास्त्र से सम्बधित है? - वनस्पति

56. सदाबहार वर्षा वन कहाँ पाए जाते हैं? - विषुवतीय क्षेत्रों में

57. साइबेरिया क्षेत्र में समशीतोष्ण कोणधारी वन को किस नाम से जाना जाता है? - टैगा

58. सिनकोना वृक्ष किस वन में पाए जाते हैं? - विषुवतीय वन

No comments:

Post a Comment