भौतिक विज्ञान के पिता : सर आइज़क न्यूटन | Sir Isaac Newton


सर आइज़क न्यूटन :
• सर आइजक न्यूटन का जन्म 4 जनवरी, 1643 को लिंकनशायर (इंलैण्ड) में हुआ था
• न्यूटन ने ही सार्वत्रिक गुरूत्वाकर्षण (Universal Gravitational Theory) का सिद्धांत दिया, जिसके अनुसार सभी ब्रह्माण्डीय पिण्ड एक दूसरे को आकर्षित करते है
• सूर्य की रोशनी जो श्वेत दिखाई देती है, वास्तव में वह 7 रंगों से मिलकर बनी है, यह भी सिद्ध सर आइजक न्यूटन ने किया था
• न्यूटन की गति के द्वितीय नियम से बल की परिभाषा ज्ञात की जाती है

• न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए
• न्यूटन ने पहली परावर्तक दूरदर्शी (Reflecting Telescope) भी बनाया था  
• इनकी प्रकाश संबंधी खोज पुस्तक 'ऑप्टिक्स (Optics)' में प्रकाशित हुई 
• इन्होंने 'फिलोसाफी नेचुरेलिस प्रिंसिपिया मेथेमेटिका : 1687' नामक एक पुस्तक भी प्रकाशित की थी जिसमें उनके खोजों का वर्णन है।
• इसके अलावा इन्होनें 'गति के नियम, द्विपद प्रमेय का नियम तथा अवकल गणित' का आविष्कार व 'प्रकाश के कणिका सिद्धांत' का प्रतिपादन किया था 
• इन सभी खोजों के कारण ही न्यूटन को 'भौतिक विज्ञान' का पिता कहा जाता है


न्यूटन से कुछ प्रश्न :
01. चिड़िया का आकाश में उड़ना न्यूटन के गति के किस नियम से संबद्ध है? - गति के तृतीय नियम से
02. एक किग्रा भार के बराबर कितना न्यूटन होता है? - 9.8 न्यूटन
03. रेखीय संवेग संरक्षण किसके बराबर है? - न्यूटन के द्वितीय नियम
04. जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है? - तृतीय नियम
05. न्यूटन की गति का प्रथम नियम क्या कहलाता है? - जड़त्व का नियम
06. न्यूटन मीटर मात्रक है? - ऊर्जा

07. एक न्यूटन मीटर बराबर होता है – एक जूल के
08. न्यूटन मीटर मात्रक है – ऊर्जा का
09. बल आघूर्ण का मात्रक है – न्यूटन प्रति मीटर
10. प्रतिबल का मात्रक है – न्यूटन प्रति मीटर2
11. न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल - हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए।
12. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है, यह न्यूटन का - तीसरा गति नियम है


13. पृथ्वी नारंगी के समान है, यह किसने बताया था? - न्यूटन ने
14. किसने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था की सभी वस्तुएँ पृथ्वी की ओर गुरुत्वाकर्षित होती है? - ब्रह्मगुप्त
15. जब घोडा तागें को खीचता है, तो टांगा पृथ्वी पर घोडे के पैरो द्वारा लगाए गए प्रतिक्रिया बल के कारण आगे बढता है यह न्यूटन के --------- नियम पर आधारित है? - तृतीय गति नियम
16. पृथ्वी व सूर्य के बीच की दूरी यदि वर्तमान दूरी की अपेक्षा दो गुनी हो जाए तो पृथ्वी पर सूर्य का गुरूत्वाकर्षण बल न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण के नियम के अनुसार पहले की अपेक्षा ------------ होगा? - एक चौथाई
17. ‘पृथ्वी नारंगी के समान है’ यह किसने बताया था? - न्यूटन ने

1 comment:

Md Khalil said...

Baki topic ka update kare dijiye plz help me

Post a Comment