भूगोल वस्तुनिष्ठ प्रश्न 2021 | geography quiz questions and answers 2021


भूगोल वस्तुनिष्ठ प्रश्न 2021 | geography quiz questions and answers 2021

Part- 01

01. हीराकुड परियोजना किस राज्य में तथा किस नदी पर स्थित है? – ओड़िशा, महानदी

02. हिमालय की सबसे ऊंची श्रेणी कौन सी है? – हिमाद्रि

03. हिमालय किस प्रकार के पवन का उदाहरण है? – नवीन वलित पर्वत या मोड़दार पर्वत

04. हिंदी के बाद भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है? – बांग्ला

05. सर्वोत्तम काली मिट्टी भारत के किस राज्य में मिलती है? – महाराष्ट्र में

06. समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश कौन सा है? – श्रीलंका (प्राचीन – नाम सीलोन)


07. सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य कौन सा है? – गुजरात

08. सबसे अधिक सीधी बहने वाली नदी कौन सी है? – नर्मदा नदी

09. सबसे अधिक राज्यों को छूने वाला भारतीय राज्य कौन सा है? – उत्तर प्रदेश (8 राज्यों को)

10. सतपुड़ा का सर्वोच्च बिंदु कौन सा है? – धूपगड मे, 1350, मीटर पंचमढी के पास स्थित है

11. शिपकिला और बड़ालाचा दर्रा कहां पर स्थित है? – हिमाचल प्रदेश में

12. वृद्ध गंगा या दक्षिण की गंगा के नाम से किस नदी को जाना जाता है? – गोदावरी नदी को

13. लाल मिट्टी का रंग लाल क्यों होता है? – लोह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण

14. लक्ष्य दीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप कौनसा है? – आण्ड्रोट

15. लक्षदीप को मालदीप से कौन सा जलमार्ग अलग करता है? – 8 डिग्री चैनल जलमार्ग

16. म्यांमार की सीमा से लगने वाले भारत के राज्य कौन कौन से हैं? – अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एवं मिजोरम


17. मुंबई से नासिक को जोड़ने वाला दर्रा कौन सा है? – थाल घाट

18. माउंट एवरेस्ट को नेपाल में क्या कहा जाता है? – सागरमाथा

19. माउंट एवरेस्ट को चीन में क्या कहा जाता है? – क्योमोलांग

20. भूटान की सीमा से सटे भारतीय राज्य कौन-कौन से हैं? – सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश

21. भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कहां पर है? – कंचनजंगा, सिक्किम में (8598 मिटर)

22. भारत में सबसे कम वन किस राज्य में पाए जाते हैं? – हरियाणा

23. भारत में सबसे अधिक जनजातियां कहां पर पाई जाती है? – मध्य प्रदेश में

24. भारत में प्रवेश करने पर ब्रह्मपुत्र को अरुणाचल प्रदेश में किस नाम से जाना जाता है? – दिहांग के नाम से

25. भारत में पश्चिमी घाट को क्या कहा जाता है? – सहयाद्रि

26. भारत में पर्वत का प्रतिशत कितना है? – 29.3%


27. भारत में पठार का प्रतिशत कितना है? – 27.7%

28. भारत में दीपों की कुल संख्या कितनी है? – 247

29. भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन किस महीने में होता है? – जून के प्रथम सप्ताह में

30. भारत में कुल राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी है? – राज्य-29, केंद्र शासित प्रदेश-7

31. भारत के सबसे दक्षिण में स्थित नदी कौन सी है? – वैगई नदी

32. भारत के मुख्य समुद्री सीमा की लंबाई कितनी है? – 6100 किलोमीटर

33. भारत के पड़ोसी देश की सीमा से जुड़े हुए भारतीय राज्यों की कुल संख्या कितनी है? – 17

34. भारत के दक्षिण में कौन से देश हैं? – श्रीलंका एवं हिंद महासागर

35. भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा किस देश से लगती है? – बांग्लादेश से

36. भारत की सबसे लंबी नदी गंगा की उत्पत्ति कहां से होती है? – गंगोत्री हिमनद से


37. भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा (2525 किलोमीटर)

38. भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है? – गोंड जनजाति

39. भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है? – ब्रह्मपुत्र

40. भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है? – K2 (गॉडविन ऑस्टिन) 8611 मिटर

41. भारत की प्रथम जल विद्युत परियोजना कौन सी है? – शिवसमुद्रम, जिसकी स्थापना 1902 में हुई

42. भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना कौन सी है? – दामोदर परियोजना, जिसकी स्थापना सन 1948 में हुई

43. भारत की जल एवं स्थल दोनों सीमाओं से लगने वाले देश कितने हैं? – 3 (बांग्लादेश, म्यांमार एवं पाकिस्तान)

44. भारत की आकृति कैसी है? – चतुष्कोणीय

45. भारत किस गोलार्द्ध एवं देशांतर में स्थित है? – उत्तरी गोलार्ध एवं पूर्वी देशांतर में

46. भारत का सबसे प्राचीन पर्वत कौन सा है? – अरावली पर्वत जो कि राजस्थान से दिल्ली तक फैला हुआ है

47. भारत का सबसे उत्तरी बिंदु कौन सा है? – इंदिरा कॉल, जम्मू कश्मीर में

48. भारत का सबसे अधिक नगरीकृत राज्य कौन सा है? – गोवा

49. भारत का रूर किसे कहा जाता है? – छोटानागपुर के पठार को

50. भारत का मानक समय ग्रीनविच समय से कितना आगे है? – 5 घंटा 30 मिनट

51. भारत का मानक समय (82.5″ पूर्वी देशांतर रेखा) किन 5 राज्यों से होकर गुजरता है? – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा व आंध्र प्रदेश



No comments:

Post a Comment