संवेग का संरक्षण (Conservation of momentum) का नियम क्या है? | संवेग संरक्षण के कुछ उदाहरण


संवेग क्या है?
किसी वस्तु के द्रव्यमान व वेग के गुणनफल को संवेग (momentum) कहते हैं:

संवेग = द्रव्यमान × वेग (जहां, P = संवेग, m = वस्तु का द्रव्यमान & n = वस्तु का वेग)
P = m × v


संवेग का संरक्षण का नियम क्या है?
इस नियम के अनुसार एक या एक से अधिक वस्तुओ के निकाय (system) पर कोई बाहरी बल नहीं लग रहा हो तो उस निकाय का कुल संवेग नियत रहता है, अर्थात संरक्षित रहता है

अर्थात एक वस्तु मे जितना संवेग परिवर्तन होता है उतना ही संवेग परिवर्तन दूसरी वस्तु मे विपरीत दिशा में होता है और निकाय का संवेग नियत रहता है

संवेग संरक्षण के कुछ उदाहरण

रॉकेट की उड़ान 
रॉकेट की उड़ान एक शानदार उदाहरण है जिसमे न्यूटन का तीसरा नियम या संवेग संरक्षण का नियम लागु होता है,  रॉकेट मे ईंधन के दहन से पैदा हुई गैसे निश्चित वेग से बाहर निकलती है और इसकी प्रतिक्रिया रॉकेट को ऊपर धकेलती है इसे रॉकेट प्रणोदन कहते है

दो गेंदों की टक्कर 
ज़ब बराबर संवेग वाली दो गेंदे आपस मे टक्कर मारती है तो गेंदे अचानक रुक जाती है यहां निकाय का कुल संवेग टक्कर के पूर्व शून्य है और टक्कर के बाद फिर से शून्य हो जाता है अर्थात निकाय का कुल संवेग नियत या संरक्षित है


No comments:

Post a Comment