कोशिका झिल्ली (cell membrane) क्या है - निर्माण, काम, दूसरा नाम, अंतर


कोशिका झिल्ली (cell membrane) क्या है - निर्माण, काम, दूसरा नाम, अंतर
01. कोशिका झिल्ली (cell membrane) क्या है?
उत्तर- कोशिका झिल्ली एक अर्ध पारगम्य सजीव झिल्ली है जो प्रत्येक सजीव कोशिका के जीव द्रव्य को घेर कर रखती है। 

02. कोशिका झिल्ली का निर्माण कितने परतों से मिलकर होता है?
उत्तर- कोशिका झिल्ली का निर्माण तीन परतों से मिलकर होता है, इसमें से बाहरी एवं भीतरी परतें प्रोटीन द्वारा तथा मध्य वाली परत का निर्माण लिपिड या वसा द्वारा होता है


03. कोशिका झिल्ली का मुख्य काम क्या करती है?
उत्तर- कोशिका झिल्ली, कोशिका की आकृति का निर्माण करती है एवं जीव द्रव्य की रक्षा करती है और यह कोशिकीय विसरण एवं परासरण की क्रिया को नियंत्रित करने के साथ-साथ यह विभिन्न रचनाओं के निर्माण में भी सहायता करती है। 
कोशिका झिल्ली को सी. क्रेमर एवं नेगेली (1855) ने कोशिका कला एवं प्लोव ने जीवद्रव्य कला कह

04. कोशिका झिल्ली का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर- कोशिका झिल्ली का दूसरा नाम - प्लाज्मा झिल्ली या प्लाज्मालेम्मा

05. कोशिका झिल्ली में क्या नहीं पाया जाता है?
उत्तर- कोशिका जिसमें सुसंगठित केन्द्रक नहीं होता अर्थात केन्द्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है, वह प्रोकैरियोटिक कोशिका कहलाती है। पादप कोशिका जंतु कोशिका से भिन्न है क्योंकि इसमें कोशिका झिल्ली के बाहर कोशिका भित्ति होती है


06. कोशिका झिल्ली को चयनात्मक पारगम्य क्यों कहते हैं?
उत्तर- प्लाज्मा झिल्ली कुछ पदार्थो को तो कोशिका के अन्दर व बाहर आने देती है। परन्तु कुछ पदार्थो को न अन्दर आने देती है न कुछ पदार्थो को कोशिका के बाहर जाने देती है। इसलिए इसे वरणात्मक (चयनात्मक) पारगम्य झिल्ली कहते है।

07. कोशिका भित्ति तथा कोशिका झिल्ली में मूल अंतर क्या है?
उत्तर- जीवाणु एवं वनस्पति कोशिकाओं में कोशिका झिल्ली के बाहर निर्जीव, पारगम्य तथा मोटी दीवाल पायी जाती है उसे कोशिका भित्ति कहते हैं।

कोशिका भित्ति का निर्माण सेलूलोज, पेक्टोज तथा अन्य निर्जीव पदार्थों द्वारा होता है। कोशिका भित्ति में दो परतें होती हैं जिनके मध्य लमेला नामक दीवाल होती है।


No comments:

Post a Comment