जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर (animal cell and plant cell)



01. कोशिका (Cell) किसे कहते हैं? 
उत्तर- कोशिका सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं, कोशिका के अध्ययन को ‘साइटोलॉजी (Cytology) कहा जाता है

02. कौन सी रचना जंतु कोशिका को बनस्पति कोशिका से विभेदित करती है?
उत्तर- क्लोरोप्लास्ट और कोशिकाभित्ति


03. पादप कोशिका और जंतु कोशिका में क्या अंतर हैं?
उत्तर- पादप व जंतुओं की कोशिकाओं की संरचना अलग- अलग होती है, जो पादपों को जंतुओं से भिन्न करती है, इस विभिन्नता को समझने के लिये प्लाज्मा झिल्ली (Plasma Membrane), कोशिका भित्ति (Cell Wall), गाल्जीकाय (Golgi Bodies), माइटोकोंड्रिया (Mitochondria), लाइसोसोम (Lysosomes) और लवक (Plastids) आदि कोशिका अवयवों (Cell Component) का अध्ययन आवश्यक है

जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर:-

जंतु कोशिका
I. तारककाय (Centrosome) और सेंट्रियोल्स (Centrioles) उपस्थित रहते है
II. इसका आकार लगभग वृत्ताकार होता है
III. रसधानी/रिक्तिका (Vacuoles) बहुत छोटी और अस्थायी होती हैं
IV. लवक (Plastids) युग्लीना के छोड़कर अन्य जंतुओं में अनुपस्थित रहते हैं
V. कोशिका भित्ति (Cell wall) अनुपस्थित रहती है
VI. प्रायः आकार में छोटी होती हैं
पादप कोशिका
I. तारककाय (Centrosome) और सेंट्रियोल्स (Centrioles) अनुपस्थित रहते हैं
II. इसका आकार लगभग आयताकार होता है
III. विकसित पादप में रसधानी/रिक्तिका (Vacuoles) बड़ी होती हैं
IV. लवक (Plastids) उपस्थित होते हैं
V. सेलुलोज (जैसे-प्लाज्मा झिल्ली) से बनी कोशिका भित्ति उपस्थित रहती है
VI. आकार में जंतु कोशिका से बड़ी होती हैं

04. कवक की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती?
उत्तर- कवक प्रोटीन से बनती है।

05. कोशिकाओं का अध्ययन क्या कहलाता है?
उत्तर- कोशिकाओं का अध्ययन साईटोलॉजी (Cytology) कहलाता है


06. किसमें कोशिका नहीं होती है?
उत्तर- जिनमें भी कोशिका नहीं होती उन्हें हम अकोशिकिय कहते है
जैसे की - वायरस, मोबाइल फोन, कुर्सी, या बेड

07. मानव शरीर में कितनी लाल कोशिकाएं होती हैं?
उत्तर- Roughly 20–30 Trillion

08. कोशिका का विभाजन कैसे होता है?
उत्तर- पुरानी कोशिकाओं से विभाजन द्वारा नयी कोशिका के निर्माण की क्रिया कोशिका विभाजन कहलाती हैं

09. क्या पौधों में कोशिकाएं होती हैं?
उत्तर- हाँ पौधों निश्चित रूप से कोशिकाओं है। सभी जीवित चीजों में कोशिकाएं होती हैं। इसमें जानवरों, पौधों, कवक, बैक्टीरिया, शैवाल और बहुत कुछ शामिल है।


पौधे और जानवर बहु-कोशिकाएं हैं और सूक्ष्म कोशिकाओं के ट्रिलियन से बने किए जा सकते हैं। जीवाणु जैसी चीजें सिंगल-सेल हैं इसलिए उनके पास केवल एक सेल है लेकिन वे अभी भी जीवित हैं।

No comments:

Post a Comment