कोशिका से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न | Important Questions of Cell in Hindi | Cell GK


कोशिका से संबंधित प्रश्न उत्तर - Part 03

61. कोशिका झिल्ली की प्रवृत्ति क्या है?
उत्तर- अर्ध पारगम्य

62. कोशिका पहचान और कोशिका बन्धन किस सैकेराइड बहुलक का कार्य है?
उत्तर- ओलिगो सैकेराइड

63. कोशिका भित्ति ---------- झिल्ली होती है, जो प्लाज्मा झिल्ली के ऊपर पाई जाती है?
उत्तर- दोहरी झिल्ली

64. कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है?
उत्तर- सेल्यूलोज की

65. कोशिका भित्ति की प्रवृत्ति क्या है?
उत्तर- पारगम्य


66. कोशिका में स्थित तरल जैविक पदार्थ को ‘जीवद्रव्य’ का नाम किसने दिया था?
उत्तर- JE पुरकिंजे

67. कोशिका शब्द की उत्पति किस भाषा के शब्द ‘Cellula’ से हुई, जिसका अर्थ एक छोटा वेश्म (Small Compartment) होता है?
उत्तर- लैटिन भाषा

68. कोशिका सिद्धांत का प्रस्ताव देने वाले वैज्ञानिक का नाम बताइए?
उत्तर- MJ श्लीडन और थियोडोर श्वान

69. कोशिकाएं जो द्वार कोशिकाओं से निकट रूप से संबद्ध और अंतर्विष्ट हैं?
उत्तर- सहायक कोशिकाएं

70. कोशिकाओं का अध्ययन क्या कहलाता है?
उत्तर- कोशिकाओं का अध्ययन साईटोलॉजी (Cytology) कहलाता है


71. कोशिकाओं की खोज किसने की थी?
उत्तर- रॉबर्ट हुक (1665 ई.)

72. कोशिकाओं में चयापचय की क्रिया कहाँ होती है?
उत्तर- माइटोकॉन्ड्रिया

73. कोशिकाओं में सबसे प्रचुर मात्रा में अणु होते हैं, जो कुल कोशिका द्रव्यमान का 70% या उससे अधिक होती है?
उत्तर- पानी

74. कौन DNA रहित होने पर भी द्विगुणन करता है?
उत्तर- तारककेन्द्रक (Centriole)

75. कौन कशेरुकी प्राणी नहीं है?
उत्तर- घोंघा


76. कौनसा एककोशिकीय नहीं है?
उत्तर- स्पाइरोगाइरा

77. कौनसा कोशिकांगक (Cell Organelles) किसी भी बाहरी पदार्थ तथा ख़राब कोशिकांगक (Cell Organelles) को पचाकर कोशिका को साफ़ रखने में मदद करता है?
उत्तर- लाइसोसोम

78. कौनसा जीव कोशिका सिद्धांत अनुरूप नहीं है?
उत्तर- वायरस (विषाणु)

79. कौनसा प्रोटीन उपकला कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है?
उत्तर- केराटिन

80. कौनसा लगभग प्रत्येक कोशिका में पाया जाने वाला गुण नहीं है?
उत्तर- कोशिका भित्ती


81. कौनसी कोशिका अंगक कोशीय श्वसन के लिए उत्तरदायी है?
उत्तर- सूत्रकणिका

82. कौनसी कोशिका अंगक वनस्पति तथा पशु कोशिका दोनों में उपस्थित होता है?
उत्तर- सूत्रकणिका (Mitochondria)

83. कौनसी कोशिका प्रतिरक्षी पैदा करती है?
उत्तर- लसीकाणु (लिम्फोसाइट)

84. कौनसी कोशिकांग केवल पादप कोशिका में स्थित होता है?
उत्तर- प्लास्टिड

85. कौनसी कोशिकांग केवल पादप कोशिका या वनस्पति कोशिका में स्थित होता है?
उत्तर- कोशिका भित्ति


86. कौनसी कोशिकांग केवल पादप कोशिका/वनस्पति कोशिका में स्थित होता है?
उत्तर- कोशिका भित्ति

87. कौनसी कोशिकाएं पौधे के विभिन्न अंगों को जन्म देती है और पौधे को बढ़ने में मदद करती है?
उत्तर- मेरिस्टेमेटिक

88. कौनसी मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिकाएं हैं?
उत्तर- तंत्रिका कोशिकाएं

89. कौनसी सबसे बड़ी ज्ञात कोशिका है?
उत्तर- शतुरमुर्ग का अंडा

90. कौनसे भाग वनस्पति और जंतु दोनों ही कोशिकाओं में पाये जाते हैं?
उत्तर- कोशिका कला, कोशिका द्रव्य, केंद्रक


No comments:

Post a Comment