मानव नेत्र से संबंधित प्रश्न | Questions Related to Human Eye | Human Eye GK in Hindi


मानव नेत्र से संबंधित प्रश्न - Part 03

61. निकट दृष्टिदोष वाले व्यक्ति के चश्में होते है?
उत्तर- अवतल लेंस के

62. नेत्र का क्रिस्टलीय लेंस दूधिया तथा घुँधला हो जाता है तो इस स्थिति को क्या कहते हैं?
उत्तर- मोतियाबिंद दृष्टि दोष में

63. नेत्र के किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनता है?
उत्तर- दृष्टिपटल (रेटिना)

64. नेत्र गोलक का व्यास कितना होता है?
उत्तर- लगभग 2.3 cm

65. नेत्र गोलक के गोल होने पर देख पाते हैं?
उत्तर- निकट की वस्तुओं को


66. नेत्र दान करने वाले व्यक्ति की आयु सीमा कितनी होती हैं?
उत्तर- 10 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच में

67. नेत्र में किसी वस्तु का बना प्रतिबिम्ब होता है?
उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा छोटा

68. नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश किरणों का अधिकांश अपवर्तन होता है?
उत्तर- कॉर्निया के बाहरी पृष्ठ पर

69. नेत्र लेंस की फोकस दूरी अधिक हो जाने से कौनसा ‘दृष्टि दोष’ उत्तपन होता है?
उत्तर- दूर-दृष्टि दोष

70. पटल एक कोमल सूक्ष्म झिल्ली होती है जिसमें विशाल संख्याओं में किस प्रकार की कोशिकाएँ पायी जाती हैं?
उत्तर- प्रकाश सुग्राही


71. पुतली के साइज को कौन नियंत्रित करता है?
उत्तर- परितारिका

72. पेड़ की पत्तियाँ हरे वर्ण की दिखती हैं क्योंकि यह परावर्तित करता है?
उत्तर- हरे वर्ण को

73. प्रकाश एक पतली झिल्ली से होकर नेत्र में प्रवेश करता है, इस झिल्ली को कहते हैं?
उत्तर- कॉर्निया

74. प्रकाश का प्राथमिक वर्ण कौन है?
उत्तर- लाल, नीला और हरा

75. मंद प्रकाश में किसकी शिथिलता से पुतली पूर्ण रूप से फैल जाती है?
उत्तर- परितारिका


76. मनुष्य की आँखें नजदीक और दूर की चीजों को आसानी से देख सकती हैं, ऐसा इनमें से किसके कारण होता है?
उत्तर- एकोमोडेशन

77. मानव का एक नेत्र का क्षैतिज दृष्टि क्षेत्र लगभग होता है?
उत्तर- 150°

78. मानव के दोनों नेत्रों का अधिकतम दूष्टि क्षेत्र होता है?
उत्तर- 180°

79. मानव के नेत्र दो होते हैं अतः इनका दृष्टि क्षेत्र कितना होगा?
उत्तर- 180°

80. मानव नेत्र अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी समायोजित करके विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं को फोकसित कर सकता है। ऐसा हो पाने का कारण है?
उत्तर- समंजन


81. मानव नेत्र का कौन सा चित्र प्रकाश के लिए बिल्कुल सुग्राही नहीं‌ होता है?
उत्तर- अंध बिंदु

82. मानव नेत्र का कौन सा बिंदुप्रकाश के लिए अत्यधिक सुग्राही होता है?
उत्तर- पीत बिंदु

83. मानव नेत्र में उपस्थित लेंस होता है?
उत्तर- उत्तल लेंस

84. मानव नेत्र में किस प्रकार का लेंस पाया जाता है?
उत्तर- उत्तल लेंस

85. मृत्यु के पश्चात नेत्रदान के लिए कितने घंटे के भीतर नेत्र निकाल लेना चाहिए?
उत्तर- 4 से 6 घंटे के भीतर


86. मोटर वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस ‘किन व्यक्तियों को दिया जाता है?
उत्तर- जो वर्णांध नहीं हैं

87. यदि किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनता है, तो वह व्यक्ति किस दृष्टि दोष से पीड़ित है?
उत्तर- दूर-दृष्टि दोष से

88. यदि पृथ्वी पर वायुमंडल नहीं होता तो आकाश किस रंग प्रतीत होता?
उत्तर- काला रंग का

89. रेटिना द्वारा उत्पन्न विद्युत सिग्नल को मस्तिष्क तक कौन पहुँचाता है?
उत्तर- दृक तंत्रिका

90. रेटिना प्रकाश को परिवर्तित करता है?
उत्तर- विद्युत सिगनल में


91. लाल गुलाब को हरे प्रकाश में देखा जाए तो यह कैसा प्रतीत होगा?
उत्तर- काला

92. लाल तथा नीले वर्ण के प्रकाश मिलने पर किस वर्ण का प्रकाश प्राप्त होगा?
उत्तर- मैजेंटा

93. लाल तथा हरे वर्गों के प्रकाश के मिलने पर किस वर्ण का प्रकाश उत्पन्न होगा?
उत्तर- पीला

94. वस्तु को हटा लेने के बाद भी नेत्र पटल पर प्रतिबिम्ब कितने सेकेण्ड तक रहता है?
उत्तर- 1/10 S

95. वायुमंडल के सबसे ऊपरी परत में अंधेरा मालूम पड़ता है क्योंकि धूलकणों की कमी से सूर्य प्रकाश का --------- नहीं हो पाता है?
उत्तर- प्रकीर्णन


96. वास्तविक सूर्यास्त और आभासी सूर्यास्त के बीच लगभग कितने समय का अंतर होता है?
उत्तर- 2 मिनट

97. विद्युत सिग्नल कौन उत्पन्न करता है?
उत्तर- प्रकाश सुग्राही

98. शिकार करने वाले जंतुओं के दो नेत्र उनके सिर पर विपरीत दिशाओं में स्थित होते हैं अतः इनका दृष्टिक्षेत्र होता है?
उत्तर- अधिकतम

99. सामान्य नेत्र की रेटिना पर बननेवाला प्रतिबिंब होता है?
उत्तर- वास्तविक और उल्टा

100. हमारे मस्तिष्क में दृष्टि का दृढ्ता का समय अन्तराल कितना होता है?
उत्तर- 1/16 S


No comments:

Post a Comment