सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न (General Science Most Important Question and Answer) Set - 87


General Science Question and Answer – Set 87

01. मानव हृदय किसमें बंद होता है?
उत्तर- हृदयावरण में (In The Pericardium)

02. मानव हृदय में कितने वाल्ब (Valve Sets) होते हैं?
उत्तर- 4

03. मानसून पवन तब चलती है जब?
उत्तर- गर्मी में पवन महासागर से भूमि की ओर चलती है

04. मेंढक में ------------ होता है?
उत्तर- बाह्य निषेचन

05. मेंढ़क व सर्प के हृदय में कितने चेम्बर होते है?
उत्तर- 3 चेम्बर


06. मेक्रोफेग क्या हैं?
उत्तर- यह एरिओलर ऊतक की कोशिकाएं हैं, जो सूक्ष्मजीवों तथा बाह्य कोणों को नष्ट करती हैं

07. यीस्ट का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- डबल रोटी बनाने में

08. यीस्ट, हाइड्रा और स्पंज में मुकुलन द्वारा --------- होता है?
उत्तर- जनन

09. कार्य का SI मात्रक क्या है?
उत्तर- जूल

10. राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन कितने वर्षों के अन्तराल पर किया जाता है?
उत्तर- चार


11. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 24 दिसम्बर

12. राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) किसको जोड़ते हैं?
उत्तर- व्यापार केन्द्रों और राज्य की राजधानियों को

13. राष्ट्रीय वन आयोग की स्थापना कब हुई?
उत्तर- वर्ष 2002

14. रेडियम की खोज किसने की थी?
उत्तर- रोबर्ट पाइरे और मैडम क्यूरी

15. रोबोट से सर्जरी करने वाला पहला भारतीय कौन है?
उत्तर- ए.के. हेमल


16. लक्षदीप की राजधानी कौनसी है?
उत्तर- कारावती

17. लिगामेंट क्या हैं?
उत्तर- यह संयोजी ऊतक का एक बंध हैं जो दो अस्थियो को आपस में जोड़ता हैं

18. लोहे पर जंग लगने से क्या होता है?
उत्तर- लोहे का भार बढ़ता है

19. वंदेमातरम् को सर्वप्रथम कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाया गया?
उत्तर- 1896 में

20. वल्कुट क्या हैं?
उत्तर- यह जड़ तथा तने में मृदूतक कोशिकाओं का प्राथमिक ऊतक हैं


21. वह एकमात्र ग्रह कौन-सा है जो अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमता है?
उत्तर- शुक्र

22. वह कौन-सा खेल है जिसमें विश्वनाथन आनन्द विख्यात है?
उत्तर- शतरंज

23. वह धातु जो अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है?
उत्तर- जिंक

24. वह सूक्ष्म जीव जो परपोषित जीव के शरीर के अंदर ही प्रजनन करते हैं क्या कहलाते हैं?
उत्तर- वायरस

25. वाटर गैस मिश्रण है?
उत्तर- कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) व हाइड्रोजन गैसों (H2) का

No comments:

Post a Comment