शैव धर्म से संबंधित प्रश्न (Important Questions to Shaivism)


शैव धर्म से संबंधित प्रश्न उत्तर

01. श्रीकर पंडित किस संप्रदाय के आचार्य थे? 
उत्तर– पाशुपत संप्रदाय

02. शैव संप्रदाय का सर्वाधिक प्राचीन संप्रदाय है? 
उत्तर– पाशुपत संप्रदाय

03. शिवलिंग उपासना का प्रारंभिक पुरातात्विक साक्ष्य कहां से मिलता है? 
उत्तर– हड़प्पा संस्कृति के अवशेषों से

04. वामन पुराण के अनुसार शैव संप्रदाय की संख्या कितनी है? 
उत्तर– चार

05. लिंगायतों का मुख्य धार्मिक ग्रंथ कौन सा है? 
उत्तर– शून्य सम्पादने


06. लिंगायत संप्रदाय कहां प्रचलित था? 
उत्तर– दक्षिण में

07. लिंग पूजा का पहला वर्णन कहां से मिलता है? 
उत्तर– मत्स्यपुराण

08. रूद्र की पत्नी के रूप में किसका नाम आता है? 
उत्तर– पार्वती

09. राजराजेश्वर शिव मंदिर को किस नाम से जाना जाता है? 
उत्तर– बृहदीश्वर मंदिर

10. भगवान शिव से संबंधित धर्म को क्या कहा जाता है?
उत्तर– शैवधर्म

11. भगवान शिव की पूजा करनेवालों को क्या कहते हैं? 
उत्तर– शैव

12. पाशुपत संप्रदाय के संस्थापक कौन थे? 
उत्तर– लकुलीश

13. पाशुपत संप्रदाय का प्रमुख ग्रंथ कौन सा है? 
उत्तर– पाशुपत सूत्र

14. नायनार संतों की संख्या कितनी बताती गयी है? 
उत्तर– 63

15. नाथ संप्रदाय की स्थापना किसने की? 
उत्तर– मत्स्येंद्रनाथ

16. नाथ संप्रदाय का व्यापक प्रचार प्रसार किसके समय में हुआ? 
उत्तर– बाबा गोरखनाथ

17. दक्षिण भारत में शैव धर्म किसके समय में लोकप्रिय रहा? 
उत्तर– चालुक्य, राष्ट्रकूट,पल्लव और चोलों के

18. तंजौर के प्रसिद्ध राजराजेश्वर शिव मंदिर का निर्माण किसने करवाया? 
उत्तर– चोल शासक राजराज प्रथम ने

19. कुषाण शासकों की मुद्राओं पर किसका अंकन था? 
उत्तर– शिव एवं नंदी का


20. कालामुख संप्रदाय के अनुयायियों का शिव पुराण में क्या कहा गया है? 
उत्तर– महाव्रतधर

21. कापालिक संप्रदाय के इष्ट देव कौन थे? 
उत्तर– भैरव

22. कापालिक संप्रदाय का प्रमुख केंद्र कहां था? 
उत्तर– श्री शैल

23. एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण किसने करवाया? 
उत्तर– राष्ट्रकूटों ने

24. ऋग्वेद में शिव के लिए किस देवता का उल्लेख है? 
उत्तर– रूद्र


25. अपने शरीर पर चिता की भस्म किस संप्रदाय के लोग लगाते हैं? 
उत्तर– कालामुख संप्रदाय

26. अथर्ववेद में शिव के अन्य नाम क्या है? 
उत्तर– भव, शर्व पशुपति एवं भूपति

No comments:

Post a Comment