झील क्या है? और झील के प्रकार | What is a lake? and lake types


झील (Lake) क्या है?
झील जल का वह स्थिर भाग है जो चारो तरफ से स्थलखंडों से घिरा होता है और झील की दूसरी विशेषता वह स्थायित्व होता है, सामान्य रूप से झील भूतल के वे विस्तृत गड्ढे हैं जिनमें जल हमेशा भरा होता है, झीलें भूपटल के किसी भी भाग पर हो सकती हैं

जैसे- भारत के सांभर झील, चिल्का झील, कैस्पियन सागर, मृत सागर, लोकतक झील आदि


अनूप अथवा लैगून झील (Lagoon Lake) क्या है?
अनूप अथवा लैगून झील किसी विस्तृत जलस्रोत जैसे समुद्र या महासागर के किनारे पर बनने वाला एक उथला जल क्षेत्र होता है जो किसी पतली स्थलीय पेटी या अवरोध द्वारा सागर से अलग हो जाता है। 

उत्पत्ति (Produce) के आधार पर झील कई प्रकार के होते है -

01. भू-संचलन से निर्मित झील
धरती पर अन्तर्जात बलों के द्वारा होने वाले भू-संचलनो के द्वारा निर्मित झील इस श्रेणी में आते है। इन्हें भी कई भागो में बाटा गया है। 

(i) अभिनतीय झील या भूकंपकृत झील - भूकंप के फलस्वरूप इस प्रकार की झील की उत्पत्ति होती है
उदाहरण – जेनेवा झील (स्विट्ज़रलैंड)

(ii) दरार घाटी या भ्रंशदरारी झील – भू-संचलन के फलस्वरूप निर्मित दरार में जल भर जाने से इनकी उत्पत्ति होती है। 
उदाहरण – मृत सागर, बैकाल झील, टैंगानिका झील आदि

(iii) नवस्थल झील – भू-संचलन के कारण महाद्वीपीय मग्न तट जब समुद्र तल से ऊपर उठ जाते है तो उनमे बने गड्ढो में जल भर जाता है, जिससे नवस्थल झिक का निर्माण होता है
उदाहरण – कैस्पियन सागर


02. ज्वालामुखी क्रिया से निर्मित झील :- 
ज्वालामुखी क्रिया के कारण इस तरह की झीलों का निर्माण होत है

(i) क्रेटर झील – ज्वालामुखी क्रिया के बाद बने क्रेटर में जल भर जाने के फलस्वरूप क्रेटर झील की उत्पत्ति होती है। 
उदाहरण – भारत की लोनार एवं पुष्कर झील, बोलीविया की टिटिकाका झील

(ii) लावा प्रदेश के झील – ज्वालामुखी प्रदेशो में लावा का फैलाव एक समान नही होता जिसके कारण इनकी उत्पत्ति होती है। 
उदाहरण – भारत के दक्कन क्षेत्रों में ऐसी झील देखने को मिलते है

(iii) लावा बांध या कुली झील – ज्वालामुखी क्रिया के कारण निकले लावा के नदी मार्गो में जमकर या बांध बनाकर नदी के प्रवाह को रोक देते है तो नदी का जल झील का रूप ले लेता है| इस तरह के झील को लावा बांध या कुली झील कहते है। 
उदाहरण – इथोपिया की टाना झील का निर्माण ब्लू नील के मार्ग में लावा के जमने से हुआ है। 


03. हिमानिकृत झील :-
हिमनदियो द्वारा निर्मित झील इस श्रेणी में आते है। 

(i) टार्न या हिमताल या कोरी या ग्लिंट झील – हिमानी के अपरदन के फलस्वरूप इसका निर्माण होता है। 

(ii) पीडमोंट झील – पर्वतों की तलहटी में हिमनदियो के अपरदन से निर्मित झील
उदाहरण – लुसर्न झील

(iii) हिमसोपान या पेटरनास्टर झील – हिमनदियो के अपरदन के कारण बने सोपानो के गड्ढो में जल भर जाने से इनका निर्माण होता है। 

(iv) हिमोढ़ झील – इस तरह की झीले फ़िनलैंड में पाई जाती है। 

04. नदियों द्वारा निर्मित झील :-
इस तरह की झील का निर्माण नदियों के अपरदन और निक्षेपण की क्रिया के कारण होता है 

(i) गोखुर झील या विषर्प या छाड़न झील – नदी मार्गो से विषर्प के लग हो जाने पर इसमें जल भरा रह जाता है जिसके कारण यह बनता है

(ii) डेल्टाई झील – डेल्टाई प्रदेशो में इनकी उत्पत्ति होती है। 
उदाहरण – गोदावरी नदी की कोलेरू झील, नील नदी की मायेह झील

(iii) प्रपाती झील – इस झील का निर्माण जल प्रपातो के निचे भरे हुए जल के विस्तार से होता है
उदाहरण – चचाई झील (उत्तर प्रदेश)


05. पवन द्वारा निर्मित झील :-

(i) प्लाया या सैलनास झील – ये अस्थायी झीले होती है तथा पवन के अपरदन के कारण बनते है। 

06. भू-स्खलन से निर्मित झील : -
अन्तर्जात बलों के कारण होने वाले भू-स्खलनो के फलस्वरूप इस तरह की झीले बनती है। उदाहरण – गोहना झील (हिमालय क्षेत्र)

07. भूमिगत जल द्वारा निर्मित झील :- 

(i) गर्त झील - भूमिगत जल जब किसी गर्त में भरकर विस्तृत आकार ले लेती है तो इसका निर्माण होता है


विश्व की प्रमुख झीलों (Lakes) की सूचि

नाम

क्षेत्र

क्षेत्रफल

इसिक कुल झील

किर्गिस्तान

6280 वर्ग KM

रुडोल्फ झील

केन्या

6405 वर्ग KM

रेन्डियर झील

कनाडा

6650 वर्ग KM

अथावास्का झील

कनाडा

7936 वर्ग KM

निकारागुआ झील

निकारागुआ

8157 वर्ग KM

टीटीकाका झील

पेरू-बोलीविया

8300 वर्ग KM

आयर झील

ऑस्ट्रेलिया

9300 वर्ग KM

ओनेगा झील

रूस

9720 वर्ग KM

लडौगा झील

रूस

17600 वर्ग KM

चाड झील

नाइजीरिया,  नाइजर तथा चाड,  कैमरून

17800 वर्ग KM

बाल्खश झील

कजाकिस्तान

18260 वर्ग KM

ओण्टेरिया झील

अमेरिका तथा कनाडा

19010 वर्ग KM

विनीपेग झील

कनाडा

24387 वर्ग KM

ईरी झील

अमेरिका तथा कनाडा

25670 वर्ग KM

ग्रेट स्लेव झील

कनाडा

28568 वर्ग KM

मलावी झील

मलावी तथा मोजाम्बिक

29604 वर्ग KM

बैकाल झील

रूस

31722 वर्ग KM

टांगानीका झील

तंजानिया,  जैम्बिया तथा जैरे

32900 वर्ग KM

मिशीगन झील

सं. रा. अमेरिका

57800 वर्ग KM

ह्यूरन झील

अमेरिका तथा कनाडा

59600 वर्ग KM

अरल सागर झील

कजाकिस्तान एवं उजबेकिस्तान

68000 वर्ग KM

विक्टोरिया झील

केन्या, युगाण्डा तथा तंजानिया

69484 वर्ग KM

सुपीरियर झील

अमेरिका तथा कनाडा

82100 वर्ग KM

कैस्पियन सागर

रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान, तथा ईरान

371000 वर्ग KM


No comments:

Post a Comment