Set - 01 | सामान्य विज्ञान | General Science | GK Liner


10. वर्ग 17 के सभी तत्व के अंतिम कोश में कितने इलेक्ट्रॉन उपस्थित होते हैं? - 7 इलेक्ट्रॉन

17th वर्ग सभी तत्व के इलेक्ट्रॉन विन्यास :
(i)  फ्लोरीन – 9 ⇒ 1s2 2s2 2p5
(ii)  क्लोरीन – 17 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p5
(iii)  ब्रोमीन – 35 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p5
(iv)  आयोडीन – 53 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6 4d10 5s2 5p5
(v)  एस्टेटीन – 85 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6 4d10 4f14 5s2 5p6 5d10 6s2 6p5

09. प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र क्या है? - CaSO4•½H2O

प्लास्टर ऑफ पेरिस
• जिप्सम को 393K ताप पर गर्म करने पर कैल्शियम हेमीहाइड्रेट बनता है, जिसे प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं
• कैल्शियम हेमीहाइड्रेट को प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं।
• प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम कैल्शियम हेमीहाइड्रेट होता है।
• इसका रासायनिक सूत्र CaSO4•½H2O होता है, परंतु इसे प्रायः 2CaSO4•H2O सूत्र द्वारा दर्शाते हैं
• प्लास्टर ऑफ पेरिस सफेद रंग का चूर्ण होता है


08. भोजन में उपस्थित ऊर्जा को किसमें मापा जाता है? - कैलोरी

कैलोरी
• कैलोरी (Calorie) ऊर्जा की इकाई है। 
• 1 कैलोरी 4.18 जूल के बराबर होता है
• 1 किलो कैलोरी 4180 जूल के बराबर होती है
• एक जूल लगभग 0.24 कैलोरी के बराबर होता है
• भोजन की ऊर्जा को कैलोरी से मापा जाता हैं

07. नाभिक की खोज रदरफोर्ड ने किन कणों की सहायता से की थी? - α कणों

अल्फा कण (Alpha Rays) क्या होता हैं?
अल्फा (α) कण मुख्यत हीलियम नाभिक होते हैं। इनकी संरचना दो प्रोटानो व दो न्यूट्रानों के द्वारा होती हैं, रेडियो धर्मिता में ये कण नाभिक से उत्सर्जित होते हैं।

अल्फा कण से संबंधित कुछ प्रश्न 
• अल्फा और बीटा किरणों की खोज किसने की थी? - रदरफोर्ड ने
• अल्फा किरणें ---------- प्रभाव उत्पन्न करती है? - उष्मीय प्रभाव
• अल्फा किरणें किन कणों से मिलकर बनी होती है? - अल्फा कणों
• अल्फा किरणें किस तत्व के परमाणु के नाभिक से बनी होती है? - हीलियम तत्व
• अल्फा किरणें चुम्बकीय क्षेत्र तथा विद्युत क्षेत्र के द्वारा --------- हो जाती है? - विक्षेपित
• अल्फा किरणें लगभग प्रकाश के वेग के --------- वेग से गति करती है? - 1/10 वेग

06. अनिश्चितता का सिद्धांत किसने प्रतिपादन किया था? - हाइजेनबर्ग

हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता सिद्धांत क्या हैं? 
किसी गतिशील सूक्ष्म कण जैसे - इलेक्ट्रान, प्रोट्रान, न्यूट्रान आदि की स्थिति तथा संवेग दोनों को एक साथ-साथ मापना सम्भव नहीं है, इसी को हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता सिद्धांत कहते हैं

ΔX.ΔP ≥ h 
ΔX = स्थिति में अनिश्चितता 
ΔP = संवेग में अनिश्चितता
h = फ्लांक नियतांक

• अनिश्चितता के सिद्धांत का प्रतिपादन किया? - हायज़नबर्ग ने
• अनिश्चितता के सिद्धांत का प्रतिपादन कब किया गया था? - सन् 1927 ई. 
• इलेक्ट्रॉन जैसे छोटे कणों की स्थिति तथा वेग का युगपत निर्धारण नही किया जा सकता 'यह कथन किसने दिया था? - हायज़नबर्ग ने (अनिश्चितता सिद्धांत)

05. किस तिथि को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है? - 1 दिसंबर

AIDS से संबंधित कुछ पॉइंट्स - 
• विश्व एड्स दिवस - 1 दिसम्बर
• एड्स (AIDS) – विषाणु से (वायरस)
• AIDS Full From - एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिसिएंसी सिंड्रोम
• H.I.V. Full From - ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस इन्फेक्शन
• एड्स होने का कारण है – वायरस
• एड्स वायरस क्या होता है? - एक सूची RNA
• एड्स होने का कारण है - T-4 लिम्फोसाइट्स की कमी
• एलीसा प्रणाली (ELISA Test) से एड्स बीमारी के HIV वायरस का पता लगाया जाता है
• रेड रिबन केम्पेन भारत में एड्स बीमारी से सबंधित है


04. भारत में वर्ष 2022 के दौरान कुल कितने रामसर स्थल जोड़ा गया है? - 28 रामसर स्थल

रामसर स्थल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य :-
• भारत में रामसर संधि पहली बार 1 फरवरी 1982 को हस्ताक्षर किए थे
• वर्तमान समय में भारत में कुल 75 रामसर स्थल हैं
• वर्ष 1981 में भारत की पहली रामसर स्थल उड़ीसा के चिल्का झील या राजस्थान के केवलादेव पक्षी अभ्यारण को घोषित किया है
• दुनिया की पहली रामसर साइट ऑस्ट्रेलिया में स्थित कोबोर्ग प्रायद्वीप थी
• भारत में सबसे ज्यादा रामसर स्थल तमिलनाडु (कुल 14) राज्य में है
• वर्ष 2022 के दौरान कुल 28 रामसर स्थल घोषित किया गया है
• भारत का सबसे बड़ा वेटलैंड क्षेत्र सुंदरबन वेटलैंड हे जो WB में स्थित है

03. कवक (Fungus) भोजन स्वयं नहीं बनाते बल्कि ये ---------- होते हे? - विविधपोषी

फफूंद या कवक (Fungus) से संबंधित कुछ पॉइंट - 
• कवक एक प्रकार के जीव हैं 
• ये अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते बल्कि विविधपोषी होते हे
• कवक संवहन उतक रहित होते हैं इनमें सचित भोजन ग्लाइकोजन के रूप में रहता है
• कवक अपना भोजन सड़े गले म्रृत कार्बनिक पदार्थों से प्राप्त करते हे
• कवक संसार के प्रारंभ से ही जगत में उपस्थित हे
• कवक को वनस्पति वर्ग में में रखा है
• इस वर्ग के जीव में पर्णहरित (Chlorophyll) रहित होते हैं

02. ‘तंत्रिका तंत्र’ के अध्ययन को क्या कहा जाता हैं? - न्यूरोलॉजी

तंत्रिका तंत्र से कुछ पॉइंट -
• ‘तंत्रिका तंत्र’ के अध्ययन को 'न्यूरोलॉजी' कहा जाता हैं।
• अनुकम्पी तंत्रिका के कार्य - श्वसन दर को बढ़ाना, रक्त दाब को बढ़ाना और हृदय स्पंदन दर को बढ़ाना।
• आंख का केवल एक हिस्सा प्रत्यारोपित किया जा सकता है क्योंकि चिकित्सा विज्ञान में पूरी आंख के प्रत्यारोपण की कोई तकनीक नहीं है।
• आर्थोपोडा ग्रुप के जंतुओ तंत्रिका तंत्र 'पूर्ण विकसित' होता है।
• केचूआ और तिलचट्टे में उदरीय तंत्रिका तंत्र के गुण समान होता है।
• टिटनेस से शरीर का 'तंत्रिका तंत्र' प्रभावित होता है।

01. एक प्रिज्म सूर्य के श्वेत प्रकाश को कितने रंगों में विभक्त करता है? - सात रंगों में {लाल, नारंगी, पीला, हरा, ब्लू, इंडिगो और बैंगनी (VIBGYOR)}

प्रिज्म से संबंधित पॉइंट - 
• सर आइजक न्यूटन ने सबसे पहले सूर्य का स्पेक्ट्रम प्राप्त करने के लिए काँच के प्रिज्म का उपयोग किया था।
• एक प्रिज्म सूर्य के श्वेत प्रकाश को सात रंगों में विभक्त करता है, अगर दूसरा प्रिज्म उलटकर इन सात रंगों को गुजरने दिया जाए तो श्वेत रंग प्राप्त होगा।
• काँच के प्रिज्म में पाँच पृष्ठ होते हैं।
• किसी प्रिज्म के आपतित किरण और निर्गत किरण के बीच बनने वाले कोण ‘विचलन कोण’ कहलाता है।
• जब प्रिज्म से प्रकाश किरण गुजरती है तथा रंगों का जो समूह उत्पन्न होता है उसे ‘वर्णक्रम’ कहते हैं
• प्रकाश में सात रंग होते हैं, इन रंगों को अलग करने के लिए एक प्रिज्म से गुजरा जाता है।

सामान्य विज्ञान के सारे सेट का लिंक एक साथ

GS Set 01

GS Set 02

GS Set 03

GS Set 04

GS Set 05

GS Set 06

GS Set 07

GS Set 08

GS Set 09

GS Set 10

GS Set 11

GS Set 12

GS Set 13

GS Set 14

GS Set 15

GS Set 16

GS Set 17

GS Set 18

GS Set 19

GS Set 20

GS Set 21

GS Set 22

GS Set 23

GS Set 24

GS Set 25

GS Set 26

GS Set 27

GS Set 28

GS Set 29

GS Set 30

GS Set 31

GS Set 32

GS Set 33

GS Set 34

GS Set 35

GS Set 36

GS Set 37

GS Set 38

GS Set 39

GS Set 40

GS Set 41

GS Set 42


No comments:

Post a Comment