भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित mock test | भारतीय अर्थव्यवस्था MCQ for SSC Exam


भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित Mock Test | भारतीय अर्थव्यवस्था MCQ for SSC Exam

Part- 08

394. भारत में केन्‍द्रीय बैंक के सभी कार्यों को कौनसा बैंक सम्‍पादित करता है? – रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया

395. भारत में केन्‍द्रीय बैंक के कार्य किसके द्वारा किए जाते हैं? – भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा

396. भारत में केन्‍द्र सरकार की आय के स्रोतों को संविधान की किस अनुसूची में उल्लिखित किया गया है? – सातवीं अनुसूची

397. भारत में किस विदेशी बैंक की सबसे अधिक शाखाएं है? – ए. एन. जैड ग्रिण्‍डलेज बैंक की

398. भारत में किस वर्ष में मु्द्रा के लिए दा‍र्शनिक प्रणाली (Decimal Currencies) अपनाई गई? – 1957 में

399. भारत में किस राज्‍य ने सर्वप्रथम रोजगार गारंटी कार्यक्रम चलाया था? – महाराष्‍ट्र में


400. भारत में किस प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की खपत सर्वाधिक है? – नाइट्रोजनी

401. भारत में कर्मचारियों के महँगाई भत्‍ते के निर्धारण का आधार क्‍या है? – उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक

402. भारत में औसतन एक डाकघर कितने वर्ग किमी क्षेत्र को सेवा प्रदान करता है? – 21.3 वर्ग किमी क्षेत्र को

403. भारत में औसतन एक डाकघर कितने वर्ग किमी क्षेत्र को सेवा प्रदान करता है? – 21.42वर्ग किमी क्षेत्र को

404. भारत में औद्योगिक रूग्‍णता की समस्‍या के समाधान का उत्‍तरदायित्‍व किस संस्‍था को सौंपा गया है? – औद्योगिक एवं वित्‍तीय पुनर्निर्माण बोर्ड (BIFR)

405. भारत में औद्योगिक मूल-सृजन किस राज्‍य में सर्वाधिक है? – महाराष्‍ट्र में

406. भारत में एक रूपये के नोट पर किसके हस्‍ताक्षर होते हैं? – वित्‍त मंत्रालय के सचिव के

407. भारत में उत्‍तर प्रदेश राज्‍य का प्रथम स्‍थान किन-किन के उत्‍पादन में है? – खाद्यान्‍न, दुग्‍ध तथा गन्‍ना एवं चीनी के उत्‍पादन में

408. भारत में ईक्विटी बाजार पर किस संस्‍था का नियंत्रण है? – सेबी (SEBI)

409. भारत में आयकर प्रारम्‍भ करने में कौन उत्‍तरदायी था? – जेम्‍स विल्‍सन


410. भारत में आयकर प्रारम्‍भ करने में उत्‍तरदायी है? – जेम्‍स विल्‍सन

411. भारत में आजकल बहुत से बैंक अपने ग्राहकों को M-बैंकिंग सुविधा दे रहे हैं M-बैंकिंग में M का इस्‍तेमाल किसके लिए किया गया है? – Mobile Phone के लिए

412. भारत में अफीम का सर्वाधिक उत्‍पादन किस राज्‍य में होता है? – मध्‍य प्रदेश में

413. भारत में अनवरत योजना (Rolling Plan) किस अवधि में अपनाई गई थी? – 1978 से 1983

414. भारत में अनवरत योजना (Rolling Plan) किस अवधि के लिए बनाई गई थी? – 1978-1983

415. भारत में 11वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्‍या है? – 2007-12

416. भारत ने योजना आयोग का गठन कब किया था? – 1950 में

417. भारत निर्माण कार्यक्रम के किस भाग को व्‍यय राशि का सबसे बड़ा हिस्‍सा आवंटित किया गया है? – सिंचाई को

418. भारत के सीनियर सि‍टीजन के लिए आयकर छूट सीमा कितनी है? – 2 लाख 40 हजार रूपए

419. भारत के संचित कोष के धन की निकासी किसकी अनु‍मति से ही सम्‍भव होती है? – संसद की अनुमति से


420. भारत के विदेशी विनियम संचय का प्रतिरक्षक कौन है? – भारतीय रिजर्व बैंक

421. भारत के विदेशी विनिमेय कोष (फॉरेन एक्‍सचेंज रिजर्व) का प्रतिरक्षक (कस्‍टोडियन) कौन है? – भारतीय रिजर्व बैंक

422. भारत के विदेशी विनिमय कोष में क्‍या सम्मिलित किया जाता है? – विदेशी मुद्रा, स्‍वर्ण तथा एस.डी.आर. (SDR)

423. भारत के लिए विजन-2020 नीतिगत प्रलेख के रूप को तैयार करने वाली समिति के अध्‍यक्ष कौन थे? – डॉ. एस.पी.गुप्‍ता

424. भारत के लिए नियोजित अर्थव्‍यवस्‍था नामक पुस्‍तक किसने लिखी? – सर एम. विश्‍वेश्‍वरैया

425. भारत के लिए किस औद्योगिक नीति में मिश्रित अर्थव्‍यवस्‍था की अवधारणा लाई गई थी? – 1948 की नीति में

426. भारत के राज्‍यों में सड़क मार्ग की लम्‍बाई में प्रथम स्‍थान किस राज्‍य का है? – महाराष्‍ट्र का

427. भारत के रत्‍न एवं आभूषणों के निर्यात में किसका अंश सर्वाधिक है? – तराशे हुए हीरों का

428. भारत के योजना आयोग की प्रकृति क्‍या है? – यह एक सलाहकारी संस्‍था है

429. भारत के भूमि विकास बैंक किस बैंकिंग संरचना के अंग है? – सहकारी बैंक संरचना के


430. भारत के बाहर अपनी शाखा स्‍थापित करने वाला देश का पहला प्रबन्‍धकीय संस्‍थान कौन सा है? – एसपी जैन सेंटर ऑफ मैनेजमेंट

431. भारत के फॉरेन एक्‍सचेंज रिजर्वस (Foreign Exchange Reserves of India) किसके संरक्षण में रखे जाते है? – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संरक्षण में

432. भारत के प्राचीनतम केन्‍द्रीय श्रमिक संगठन AITUC को किस अन्‍य श्रमिक संगठन में विलय की योजना है? – हिन्‍दू मजदूर सभा

433. भारत के निजी क्षेत्र का एक बैंक HDFC बैंक का पंजीकृत कार्यालय है? – मुम्‍बई में

434. भारत के केन्‍द्रीय सरकार के बजट में आगम-व्‍यय की सबसे बड़ी मद है? – ब्‍याज

435. भारत के कुल निर्यात का सबसे बड़ा भाग जाता है? – यूरोपीय आर्थिक समुदाय को

436. भारत के किस राज्‍य में साक्षरता प्रतिशत सबसे अधिक है? – केरल में

437. भारत के किस राज्‍य में पुरूषों की तुलना में महिलाओं की जनसंख्‍या अधिक है? – केरल

438. भारत के किस राज्‍य में निर्धनता रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों की संख्‍या सर्वाधिक है? – उत्‍तरप्रदेश

439. भारत के किस राज्‍य में जन्‍म-दर सबसे अधिक है? – उत्‍तर प्रदेश में


440. भारत के किस राज्‍य में औसत वार्षिक आय न्‍यूनतम आँकी गई है? – बिहार में

441. भारत के किस राज्‍य को भारत का सिलिकॉन राज्‍य (Silicon State of India) कहते हैं? – कर्नाटक राज्‍य को

442. भारत के किस बैंक ने सर्वप्रथम विभिन्‍न शहरों में स्थित अपने कार्यालयों को उपग्रह नेटवर्क से जोड़ा? – स्‍टेट बैंक ऑफ इण्डिया ने

443. भारत के आकस्मिक कोष (Contigency Fund of India) में से धन की निकासी किसकी अनुमति से की जाती है? – राष्‍ट्रपति की अनुमति से

444. भारत की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन है? – इन्‍टक (INTUC)

445. भारत की संचित निधि से होने वाले व्‍यय और भारित व्‍ययों के लिए संसदीय मंजूरी किस विधेयक के माध्‍यम से प्राप्‍त की जाती है? – विनियोग विधेयक

446. भारत की श्‍वेत क्रान्ति (White Revolution) का जनक किसे कहा जाता है? – डॉ. कुरियन वर्गीस

447. भारत की राष्‍ट्रीय आय में किस क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान है? – तृतीयक क्षेत्र

448. भारत की राष्‍ट्रीय आय की गणना की जाती है? – केन्‍द्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा

449. भारत की राष्‍ट्रीय आय किसके द्वारा अनुमानित होती है? – केन्‍द्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा

450. भारत की पहली स्‍वर्ण रिफायनरी कहाँ स्‍थापित की गई है? – शिरपुर (महाराष्‍ष्‍ट्र) में



No comments:

Post a Comment