वेग क्या है - प्रकार, एकसमान, परिवर्तित, औसत & तात्क्षणिक वेग | वेग परिवर्तन की दर


01. वेग किसे कहते हैं
उत्तर- किसी वस्तु का वेग निर्देश तंत्र में उसकी स्थिति में परिवर्तन की दर होती है और यह समय का फलन होती है। किसी वस्तु की चाल और गति की दिशा के साथ लेने पर वेग के तुल्य होती है, जिसे वेग कहते हैं
उदाहरण - 60 किमी प्रति घण्टा उत्तर की तरफ (60 किमी और उत्तर की तरफ)

वेग एक सदिश भौतिक राशि है, जिसके लिए परिमाण और दिशा दोनों आवश्यक हैं।


02. वेग कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- वेग मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं। 
I. एकसमान वेग
II. परिवर्ति वेग
III. औसत वेग 
IV. तात्क्षणिक वेग

I. एकसमान वेग क्या है? 
उत्तर- स्वतंत्र रूप से गिर रही एक वस्तु की गति एकसमान त्वरित गति का उदाहरण है। दूसरी ओर, एक वस्तु असमान त्वरण से चल सकती है यदि उसका वेग असमान रूप से बदलता है। 
उदाहरण के लिए - यदि एक कार सीधी सड़क पर चलते हुए समान समयांतराल में असमान दर से चाल को परिवर्तित करती है, तब कहा जाता है कि कार असमान त्वरण के साथ गतिमान है

II. परिवर्ति वेग क्या है? 
उत्तर- जब कोई वस्तु समान समयान्तराल में असमान विस्थापन करती है तो वस्तु के वेग को परिवर्ति वेग कहते हैं। परिवर्ती वेग की दशा में वस्तु का तात्क्षणिक वेग नियत नहीं रहता, बल्कि परिवर्ती होता है

III. औसत वेग क्या है? 
उत्तर- किसी दिए गए समयांतराल में वस्तु के कुल विस्थापन तथा समय अंतराल के अनुपात को वस्तु का ओसत वेग कहते है

IV. तात्क्षणिक वेग क्या है? 
उत्तर- किसी क्षण विशेष पर वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को तात्क्षणिक वेग कहते है


03. वेग परिवर्तन की दर को क्या कहते हैं?
उत्तर- त्वरण (acceleration): किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं। इसका S.I. मात्रक - मी/से

No comments:

Post a Comment