कोशिका भित्ति (cell wall) क्या हैं - प्रकार, कार्य, प्रभाव


कोशिका भित्ति (cell wall) क्या हैं - प्रकार, कार्य, प्रभाव

01. कोशिका भित्ति किसे कहते हैं?
उत्तर- जीवाणु एवं वनस्पति कोशिकाओं में कोशिका झिल्ली के बाहर निर्जीव, पारगम्य तथा मोटी दीवाल पायी जाती है उसे कोशिका भित्ति कहते हैं। वनस्पति कोशिका में यह कोशिका झिल्ली के बाहर किन्तु जीवाणु में स्लाइम पर्त के नीचे रहती है। 

02. कोशिका भित्ति किस प्रकार के पौधे में नहीं होती है?
उत्तर- कुछ निम्न श्रेणी के एक कोशिकीय पौधे, वनस्पति की जनन कोशिका एवं प्राणी कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती। कोशिका भित्ति का निर्माण सेलूलोज, पेक्टोज तथा अन्य निर्जीव पदार्थों द्वारा होता है। 


03. कोशिका भित्ति का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर- कोशिका भित्ति का मुख्य कार्य कोशिका को आकृति प्रदान करना एवं प्रोटोप्लाज्म की रक्षा करना है

04. कौन सी कोशिका में कोशिका भित्ति होती है?
उत्तर- मोनेरा जगत, कवक जगत, पादप जगत, कुछ प्रोटिस्टा में कोशिका भित्ति होती है सिर्फ जंतु जगत और माइकोप्लाज्मा में नहीं होती है

05. शैवालों की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है?
उत्तर- शैवालों की कोशिका भित्ति द्विस्तरीय होती है आंतरिक स्तर सैलूलोज का बना होता है और बाह्य स्तर मुख्य रूप से प्रोटो-पेक्टिन का बना होता है जो जल में अघुलन शील होता है।

06. कवकों की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है?
उत्तर- कवकों की कोशिका भित्ति काइटिन की बनी होती है 


07. कोशिका भित्ति (Cell Wall) पादप पर इसका क्या प्रभाव होता?
उत्तर- कोशिका भित्ति पादप कोशिकाओं में पायी जाती है इस कारण पादप कोशिकाएँ सख्त हो जाती हैं, उनमे लचीलापन नहीं होता है और कोशिका को एक निश्चित रूप प्रदान करता है  

08. ऐसे जीवधारी क्या कहलाते हैं जिनकी कोशिकाओं में भित्ति नहीं पाई जाती है?
उत्तर- ऐसे जीवधारी एनिमल कहलाते हैं

09. कौनसा अंगक प्राय जंतु कोशिका में उपस्थित नहीं होता है?
उत्तर- क्लोरोप्लास्ट और कोशिका भित्ति

10. क्या आप बता सकते हैं प्रथ्वी पर सबसे छोटा जीव कोनसा है?
उत्तर- प्रथ्वी पर सबसे छोटा जीव माइकोप्लाजमा है 
माइकोप्लाजमा बहुत छोटे जीवाणु हैं, जिनमें कोशिका भित्ति नहीं होती और यह अपना रूप बदलते रहते हैं, इन्हें 'प्रकृति का जोकर' कहते हैं


No comments:

Post a Comment