कोशिका के मुख्य तीन भाग - कोशिका झिल्ली, कोशिका द्रव्य और केन्द्रक


कोशिका के मुख्य तीन भाग - कोशिका झिल्ली, कोशिका द्रव्य और केन्द्रक

01. कोशिका (Cell) किसे कहते हैं? 
उत्तर- कोशिका सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं।

एक सामान्य कोशिका या प्रारूपिक कोशिका के मुख्य तीन भाग हैं
(i) कोशिका झिल्ली (कोशिकावरण)
(ii) कोशिका द्रव्य
(iii) केन्द्रक


02. कोशिका झिल्ली किसे कहते है
उत्तर- कोशिका झिल्ली एक अर्ध पारगम्य सजीव झिल्ली है जो प्रत्येक सजीव कोशिका के जीव द्रव्य को घेर कर रखती है। कोशिका झिल्ली का निर्माण तीन परतों से मिलकर होता है, इसमें से बाहरी एवं भीतरी परतें प्रोटीन द्वारा तथा मध्य वाली परत का निर्माण लिपिड या वसा द्वारा होता है। यह कोशिका की आकृति का निर्माण करती है एवं जीव द्रव्य की रक्षा करती है। अन्तर कोशिकीय विसरण एवं परासरण की क्रिया को नियंत्रित करने के साथ-साथ यह विभिन्न रचनाओं के निर्माण में भी सहायता करती है

कोशिका झिल्ली को सी. क्रेमर एवं नेगेली (1855) ने कोशिका कला एवं प्लोव ने जीवद्रव्य कला कहा था

03. कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) क्या है?
उत्तर- कोशिका में कोशिका झिल्ली के भीतर उसके केन्द्रक के अलावा जो भी पदार्थ होता है उसे कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) कहा जाता है

कोशिका द्रव्य प्रत्येक कोशिका में होता है, ये पूर्ण रूप से कोशिका झिल्ली के भीतर और केन्द्रक झिल्ली के बाहर मौजूद होता है, इस छूने में रवेदार, जेलीनुमा, अर्धतरल पदार्थ होता है, ये स्वेत पारदर्शी और चिपचिपा पदार्थ होता है

कोशिका द्रव्य कोशिका के 70% भाग की रचना में मुख्य रोल निभाता है. यदि इसकी रचना की बात की जाये तो इसकी रचना जल एवं कार्बनिक तथा अकार्बनिक ठोस पदार्थों द्वारा हुई होती है. कोशिका द्रव्य में अनेक रचनाएँ पायी जाती हैं और प्रकाश सूक्ष्मदर्शी द्वारा सभी कोशिकांगों को स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सकता है. इन्हे देखने के लिए इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी जैसे सूक्ष्मदर्शी की जरूरत होती है


04. कोशिका केन्द्रक (Nucleus)
उत्तर- कोशिका विज्ञान में केन्द्रक वनस्पतियों, प्राणियों और सुकेन्द्रिक जीवों की अधिकांश कोशिकाओं में एक झिल्ली द्वारा बंद एक भाग (या कोशिकांग) होता है। सुकेन्द्रिक जीवों की हर कोशिका में अधिकतर एक केन्द्रक होता है, लेकिन स्तनधारियों की लाल रक्त कोशिकाओं में कोई केन्द्रक नहीं होता और ओस्टियोक्लास्ट कोशिकाओं में कई केन्द्रक होते हैं

QNA

01. केंद्रक की खोज कब हुई?
उत्तर- रॉबर्ट ब्राउन ने 1831 में

02. राइबोसोम की खोज किसने की थी?
उत्तर- पेलेड ने 1955 ई. में

03. कोशिका झिल्ली किसकी बनी होती है?
उत्तर- लिपिड और प्रोटीन की

04. कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है?
उत्तर- सेल्यूलोज की


05. माइटोकॉन्ड्रिया की खोज किसने की थी?
उत्तर- अल्टमैन ने 1890 ई. में

06. लाइसोसोम की खोज की थी?
उत्तर- क्रिश्चियन डी – डवे ने 1958 में

No comments:

Post a Comment