दुनिया की सबसे खतरनाक मछली - स्टोन फिश (stone fish) के बारे में



गाइज दुनियाभर में ऐसे कई अनगिनत जीव हैं जिन्हें इंसान नहीं पहचानते और इनसे जरा सी भी लापरवाही मौत का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक जीव है जिसका नाम ‘स्टोन फिश’ है जिसे अक्सर लोग पत्थर समझने की गलती कर देते हैं और इसे छूते ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसलिए हमेसा समुद्र के किनारे चेतावनी दी जाती है कि अगर ऐसा जीव किसी को भी दिखे तो तत्काल वहां से भाग जाएं


आज हम बात कर रहे है दुनिया की सबसे जहरीली मछली स्टोन फिश की जो मकर रेखा के आसपास समुद्र में या समुद्र के किनारे पाई जाती है। यह मछली बिलकुल पत्थर की तरह दिखाई देती है, यही कारण है कि इस मछली को ज्यादातर लोग पहचान नहीं पाते और इस मछली के शिकार हो जाते हैं। अगर गलती से भी इस मछली पर किसी का पैर पड़ जाए तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा को देखते हुए न्यूरोटॉक्सिन जहर निकालती है, यह जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर जिंदा बचना हो, तो तत्काल शरीर के उस अंग को काटना पड़ता है, नहीं तो मौत निश्चित है।


इसके शरीर को छूते ही ये फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है। यानी की पलक झपकने जितनी देर में ही यह अपना काम कर देती है। माना जाता है कि इस मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर एक इंसान की मौत हो सकती है।


No comments:

Post a Comment