gk questions related to history | general knowledge about indian history


gk questions related to history | general knowledge about indian history

Part- 19

920. असहयोग आंदोलन क्यों वापस लिया गया? – चौरी-चौरा में हुई हिंसक घटना के कारण

921. असहयोग आंदोलन के शुरु होने के समय भारत का वासराय कौन था? – लॉर्ड चेम्सफोर्ड

922. असहयोग आंदोलन का शुभारंभ कब हुआ? – 1920 ई.

923. असम का चैतन्य किसे कहा जाता है? – शंकद देव को

924. अष्ट प्रधान परिषद किसके शासन काल में थी? – शिवाजी

925. अवध के स्वायत्त राज्य की संस्थापक कौन था? – सादत खाँ बुरहान-उन-मुल्क

926. अवध के एका आंदोलन का उद्देश्य क्या था? – सरकार को लगान ने देना


927. अलीपुर बम कांड में अरविंद घोष का बचाव किस वकील ने किया? – सी. आर. दास

928. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव किसने डाली? – सर सैय्यद अहमद खाँ

929. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कब बना? – 1920 में

930. अलीगढ़ आंदोलन किसने चलाया? – सर सैय्यद अहमद खाँ

931. अलाउद्दीन खिलजी का राजदरबारी कवि कौन था? – अमीर खुसरो

932. अलाउद्दीन के बचपन का नाम क्या था? – अली गुरशप

933. अलाउद्दीन के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था? – रामचंद्र देव

934. अलाई दरवाजा किसका मुख्य द्वार है? – कुतुबमीनार का

935. अलवर के संस्थापक कौन थे? – अजय पाल

936. अलवर के संस्थापक कौन थे? – अजय पाल

937. अलबरूनी कौन था? -- वे प्रसिद्ध इतिहासविद्, गणितज्ञ, भूगोलवेत्ता, खगोल एवं दर्शनशास्त्र के ज्ञाता थे, जो भारत-आक्रमण के समय महमूद ग़ज़नवी के साथ भारत आये थे


938. अलबरुनी का पूरा नाम क्या था? – अबूरैहान मुहम्मद

939. अलफ़तगीन का गुलाम तथा दमाद कौन था? -- सुबुक्तगीन

940. अलप्तगीन की मृत्यु के पश्चात् कौन गद्दी पर बैठा? -- सुबुक्तगीन

941. अर्द्धनग्न फकीर महात्मा गाँधी को किसने कहा था? – चर्चिल ने

942. अमृतसर शहर का निर्माण किसने कराया था? – गुरु रामदास

943. अमृतसर की संधि किस नदी के दोनों ओर के राज्य क्षेत्रों के बीच सीमा निर्धारित करती थी? – सतलज नदी

944. अमीर खुसरों ने किस भाषा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई? – खड़ी बोली

945. अमरावती बौद्ध स्तूप कहाँ है? – आंध्र प्रदेश में

946. अबिनव भोज की उपाधि किस शासक ने ग्रहण की? – कृष्णदेव राय ने

947. अपने पिता के काल में मोहम्मद गजनी किस का शासक था? -- खुरासान

948. अनुशीलन समिति क्या थी? – एक क्रांतिकारी संगठन


949. अनुशीलन समिति किससे संबंधित है? – पी. के. मित्रा

950. अनुवाद विभाग की स्थापना किसने की? – अकबर ने

951. अनुकूल परिस्थितियाँ होने पर भी गुलाम वंश के शासक अपने साम्राज्य का विस्तार क्यों नहीं कर पाए? – मंगोल आक्रमण का भय होने के कारण

952. अनवर-ए-सुहैली ग्रंथ किसका अनुवाद है? – पंचतंत्र

953. अनरम का अर्थ किससे है? – जागीर से

954. अद्वैतवाद के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया? – शंकराचार्य ने

955. अदीना मस्जिद कहाँ स्थित है? – बंगाल में

956. अढ़ाई दिन का झोपड़ा नामक मस्जिद किस शासक ने बनवाई? – कुतुबुदीन ऐबक

957. अठवण का क्या अर्थ है? – भू-राजस्व विभाग

958. अखिल भारतीय होमरूल आंदोलन की प्रवर्तक कौन थी? – डॉ. ऐनी बेसेंट

959. अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस का प्रथम अध्ययक्ष कौन था? – लाला लाजपत राय


960. अखिल भारतीय किसान सभा सर्वप्रथम कहाँ आयोजित की गई? – लखनऊ

961. अखिल भारतीय किसान सभा के प्रथम सत्र की अध्यक्षता किसने की? – स्वामी सहजानंद

962. अखिल भारतीय किसान सभा का गठन कब हुआ? – 1936 ई.

963. अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध किसके साथ स्थापित किए? – कछवाहों के साथ

964. अकबर ने कठाभरणवाणी की उपाधि किस संगीतज्ञ को दी थी? – तानसेन

965. अकबर द्वारा बनाई गई कौन-सी इमारत बौद्ध विहार की तरह है? – पंचमहल

966. अकबर के समय भारत में किस प्रसिद्ध महिला शासक का शासन था? – रानी दुर्गावती

967. अकबर के शासनकाल में भू-राजस्व सुधारों के लिए उत्तरदायी कौन था? – टोडरमल

968. अकबर के शासन की प्रमुख विशेषता क्या थी? – मनसबदारी प्रथा

969. अकबर के दरबार में कौन-सा महान संगीतज्ञ था? – तानसेन

970. अकबर की युवावस्था में उसका संरक्षक कौन था? – बैरम खाँ



No comments:

Post a Comment